लाइव टीवी

Sandeep Aur Pinky Faraar Trailer: ट्विस्ट से भरा है अर्जुन और परिणीति की फिल्म का ट्रेलर, कर देगा कंफ्यूज

Updated Mar 04, 2020 | 15:41 IST |

Sandeep Aur Pinky Faraar trailer released: अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा की फिल्म संदीप और पिंकी फरार का ट्रेलर रिलीज हो गया है। जो काफी कंफ्यूजिंग लग रहा है और इसमें कई ट्विस्ट भी हैं।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
Sandeep Aur Pinky Faraar trailer
मुख्य बातें
  • संदीप और पिंकी फरार का ट्रेलर हुआ रिलीज
  • दिखा अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा का जुदा अंदाज
  • फिल्म 20 मार्च को रिलीज होने वाली है

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत परिणीति चोपड़ा के साथ इश्कजादे से की थी। इस फिल्म को काफी पसंद किया गया और इसमें उनकी ऑनस्क्रीन जोड़ी भी हिट रही। इसके बाद ये नमस्ते इंग्लैंड में नजर आए और अब अर्जुन-परिणीति की फिल्म संदीप और पिंकी फरार आने वाली है। हाल ही में फिल्म के पोस्टर्स सामने आए थे और अब इसका ट्रेलर रिलीज किया गया है। जो काफी कंफ्यूजिंग लग रहा है।

दो मिनट 27 सेकंड के इस ट्रेलर की शुरुआत में कॉर्पोरेट कर्मचारी संदीप कौर (परिणीति) भाग रही होती है और हरियाणा के पुलिस अफसर पिंकी दहिया (अर्जुन कपूर) की कार में पहुंच जाती है। वो उसे दिल्ली से बाहर ले जाने के लिए कहती है। बाद में दोनों एक बुजुर्ग कपल (नीना गुप्ता और रघुबीर यादव) के घर साथ में रहने लगते हैं। 

पिंकी ये पता लगाने की कोशिश में है कि संदीप कौर ने ऐसा क्या किया है कि जिसकी वजह से वो भाग रही है। वहीं पिंकी का बॉस (जयदीप अहलावत) उसे संदीप कौर को मारने का ऑर्डर देता है। अब देखना होगा कि क्या पिंकी, संदीप को मारता है या उसका साथ देता है।

इस फिल्म को दिबाकर बनर्जी ने डायरेक्ट और प्रोड्यूस किया है। ये ब्लैक कॉमेडी थ्रिलर फिल्म है, जो काफी वक्त से टल रही थी। अब ये फिल्म 20 मार्च को रिलीज होने वाली है। इसका अक्षय कुमार की पुलिस ड्रामा फिल्म सूर्यवंशी से सेमी क्लैश होगा, क्योंकि ये कुछ ही दिन बाद 24 मार्च को रिलीज होने वाली है। देखना होगा कि संदीप और पिंकी फरार दर्शकों का दिल जीतने में इतना कामयाब होती है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।