लाइव टीवी

जब डांस करते हुए सरोज खान के गर्भ में खिसक गया था भ्रूण, अमिताभ बच्चन ने सुनाया किस्सा

Updated Jul 03, 2020 | 17:20 IST

Amitabh Bachchan On Saroj Khan: अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर सरोज खान से जुड़ी कई यादों को शेयर किया है। बिग बी ने बताया कि साल 1973 में फिल्म बंधे हाथ की शूटिंग के दौरान वह गर्भवती थीं।

Loading ...
Amitabh Bachchan, Saroj Khan
मुख्य बातें
  • सरोज खान के निधन के बाद सेलेब्स सोशल मीडिया पर उनसे जुड़ी यादें शेयर कर रहे हैं।
  • अमिताभ बच्चन ने भी सोशल मीडिया पर सरोज खान से जुड़ी याद शेयर की है।
  • अमिताभ बच्चन ने बताया कि एक फिल्म के दौरान सरोज खान का भ्रूण खिसक गया था।

मुंबई. सरोज खान के निधन के बाद सेलेब्स उनसे जुड़ी यादों को सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। बिग बी ने बताया कि फिल्म बंधे हांथ की कोरियोग्राफी के दौरान वह प्रेग्नेंट थीं। उनके गर्भ पर भ्रूण खिसक गया था।  

अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर लिखा- '1973 में फिल्म बंधे हाथ की शूटिंग के दौरान वह  डांसरों से घिरी हुई थीं। एक वक्त ऐसा आया जब उनके गर्भ पर भ्रूण खिसक गया था। उन्होंने वापस भ्रूण अपनी जगह पर खिसका दिया और डांस करती रही थीं।'

अमिताभ आगे लिखते हैं कि सरोज खान उस वक्त और डांस करते वक्त एक पॉइंट ऐसा आया कि उनका Foetus उनके पेट में शिफ्ट हो गया और उन्होंने बिना शरमाए इसे वापस अपनी जगह कर लिया और डांस करती रहीं।

डायरेक्टर की थीं असिस्टेंट
अमिताभ बच्चन अपने पोस्ट में लिखते हैं- 'मैंने जब अपने करियर की शुरुआत की तो सरोज खान उस वक्त के बड़े डांस डायरेक्टर की असिस्टेंट थीं। 'बंधे हाथ' में मेरे साथ लीड एक्ट्रेस करोड़ों दिलों की धड़कन मुमताज थीं।' 

बिग बी आगे बताते हैं- 'ये मुमताज की कृपा थी कि वह मुझ जैसे एक नए एक्टर के साथ काम करने के लिए तैयार हो गईं, कहां वो बड़ी स्टार और मैं कुछ भी नहीं था। इस फिल्म के डायरेक्टर थे ओपी रल्हान।'

शगुन में देती थीं सिक्का 
अमिताभ बच्चन ने बताया कि- 'सरोज खान कई साल बाद अपनी कला में मास्टर हो गईं थीं। वह भाषा बदलने के साथ ही कोरियोग्राफ बन गईं थीं। सरोज जी जिस भी कलाकार के साथ काम करतीं उनके मूव्स फेमस हो जाते थे।'  

अमिताभ बच्चन आखिर में लिखते हैं- ' सरोज जी की निगरानी में कोई कलाकार अच्छा शॉर्ट देता था वह बदले में शगुन का एक सिक्का देती थीं। इसके बाद वह उसकी पीठ थपथपाया करती थीं।' अमिताभ बच्चन ने ये भी बताया कि उन्हें फिल्म डॉन के गाना खाई के पान बनारस वाला इतना पसंद आया कि उसे देखने वह रोज थिएटर जाया करती थीं।  

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।