लाइव टीवी

Shilpa Shetty Bungalow: बेहद आलीशान है शिल्पा शेट्टी का ये बंगला, देखें अंदर की खूबसूरत तस्वीरें

Updated Aug 17, 2020 | 20:04 IST

Shilpa Shetty Kundra Inside House Photos: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी कुंद्रा का बंगला बेहद आलीशान है। उनका बंगला अंदर से बहुत ही खूबसूरत दिखता है।

Loading ...
शिल्पा शेट्टी का बंगला
मुख्य बातें
  • शिल्पा शेट्टी एक आलीशान बंगले में रहती हैं
  • शिल्पा का ये बंगला मुंबई के जुहू में स्थित है
  • उनका बंगला लग्‍जरी सुविधाओं से लैस है

शिल्पा शेट्टी कुंद्रा और राज कुंद्र बॉलीवुड के सबसे पॉवरफुल कपल्स में से एक हैं। दोनों ने साल 2009 में एक भव्य समारोह में शादी की थी। राज पहले लंदन में रहते थे लेकिन शादी के बाद भारत शिफ्ट हो गए। शिल्पा और राज मुंबई के जुहू में समुद्र किनारे बनवाए अपने बंगले में रहते हैं। यह बंगला बेहद आलीशान और खूबसूरत है। बंगले का नाम 'किनारा' है, जो जगह के हिसाब से बिलकुल सटीक है। बंगले के इंटीरियर को खुद शिल्पा ने डेकोरेट किया है। उन्होंने अपने घर को शानदार बनाने के लिए दुनियाभर से चीजों को खरीदा है। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शिल्पा और राज के घर की कीमत लगभग 100 करोड़ रुपए है। घर को टेक-फ्रेंडली वे में डिजाइन किया गया है। घर की एक और खास बात है कि फेंगशुई और वास्तु शास्त्र को ध्यान में रखकर बनाया गया है। यह मॉडर्न और ट्रेडिशनल का परफेक्ट मिक्स है। शिल्पा ने घर के अंदर ही बार भी बनवाया है। उनका यहां कीमती पेंटिंग्स के अलावा कई  एंटीक मूर्तियां भी लगी हुई हैं। 

शिल्पा शेट्टी कुंद्र के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह 'निकम्मा' फिल्म से एक्टिंग की दुनिया में वापसी करने वाली हैं। इस फिल्म में उनके साथ भाग्यश्री के बेटे अभिमन्यू दसानी भी दिखाई देंगे। इसके अलावा शिल्पा 'हंगामा 2' फिल्म में भी नजर आएंगी।  'हंगामा 2' में उनके साथ मीजान जाफरी और परेश रावल अहम भूमिका में होंगे। शिल्पा आखिरी बार साल 2014 में 'ढिश्कियाऊं' फिल्म में नजर आई थीं। उनका फिल्म के एक गाने में कैमियो था। उन्होंने इस फिल्म को प्रॉड्यूस भी किया था। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।