लाइव टीवी

सोनाक्षी सिन्हा से फिर पूछा- 'कौन लाया था संजीवनी बूटी'? दिया करारा जवाब

Updated Apr 17, 2020 | 21:31 IST

Sonakshi Sinha Ramayan: रामायण दोबारा टेलिकास्ट होने के बाद सोनाक्षी सिन्हा ट्रोलर्स के निशाने पर हैं। सोनाक्षी से फिर पूछा गया कि संजीवनी बूटी कौन लाया था। अब सोनाक्षी ने करारा जवाब दिया है।

Loading ...
Sonakshi Sinha
मुख्य बातें
  • सोनाक्षी सिन्हा ने अपने फैंस के साथ इंस्टाग्राम पर सवाल-जवाब सेशन किया।
  • सोनाक्षी सिन्हा से फिर रामायण से जुड़ा सवाल पूछा गया है।
  • सोनाक्षी सिन्हा ने ट्रोलर्स को जवाब दिया है। 

मुंबई. दूरदर्शन पर रामायण टेलिकास्ट होने के बाद से ही सोनाक्षी सिन्हा को लगातार ट्रोल किया जा रहा है। अब सोनाक्षी सिन्हा से फिर रामायण से जुड़ा सवाल पूछा गया है। हालांकि, अब सोनाक्षी सिन्हा ने ट्रोलर्स को जवाब दिया है। 

सोनाक्षी सिन्हा ने अपने फैंस के साथ इंस्टाग्राम पर सवाल-जवाब सेशन किया। इस दौरान उनसे एक यूजर ने फिर पूछा कि- संजीवनी बूटी कौन लाया था। सोनाक्षी ने इसके जवाब में- 'भगवान हनुमान की पहाड़ उठाते हुए फोटो शेयर की है।'   

सोनाक्षी सिन्हा ने लिखा- मुझे कई लोग रामायण से जुड़े सवाल पूछ रहे हैं। प्लीज दूरदर्शन देखें आपको अपने सभी सवालों के जवाब मिल जाएंगे! बजरंग बली की जय।आपको बता दें कि कौन बनेगा करोड़पति में सोनाक्षी से यही सवाल पूछा था। सोनाक्षी इसका जवाब नहीं दे पाई थीं। 


मुकेश खन्ना ने साधा था निशाना 
सोनक्षी सिन्हा पर मुकेश खन्ना ने निशाना साधा था। मुकेश खन्ना ने लिखा था- 'यह सोनाक्षी सिन्हा जैसे लोगों की भी मदद करेगा जिन्हें हमारी पौराणिक गाथाओं के बारे में कोई जानकारी नहीं है। उनके जैसे लोगों को यह नहीं पता कि हनुमान जी संजीवनी बूटी किसके लिए लाए थे।'

मुकेश खन्ना ने कहा था-  एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कुछ लड़कों से पूछा जाता है कि कंस किसके मामा थे तो वो इसका जवाब देने से डरते हैं। तो वहीं किसी ने दुर्योधन कहा तो किसी और ने कोई दूसरा गलत जवाब दिया।

शत्रुघ्न सिन्हा ने किया था बचाव 
सोनाक्षी सिन्हा का उनके पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने बचाव किया था। शत्रुघ्‍न ने बिना मुकेश खन्‍ना का नाम लिए कहा कि- 'रामायण से संबंधित सवाल का जवाब ना देने पर उनकी बेटी हिंदू धर्म की लिस्‍ट से बाहर नहीं हो जाती हैं।'  

बकौल शत्रुघ्न सिन्हा- सोनाक्षी को इसके लिए किसी से अनुमोदन प्राप्त करने की जरूरत भी नहीं है। वहीं, मुकेश खन्ना पर निशाना साधते हुए कहा- 'क्या यह व्यक्ति रामायण से जुड़ी सभी चीजों का विशेषज्ञ है? और किसने उन्हें हिंदू धर्म का संरक्षक नियुक्त किया है?'   

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।