लाइव टीवी

सोनाक्षी सिन्हा के सपोर्ट में आए 'श्री कृष्ण' नीतीश भारद्वाज, मुकेश खन्ना को दिया जवाब

Updated Apr 06, 2020 | 23:14 IST

रामायण दोबारा टेलिकास्ट होने के बाद सोनाक्षी सिन्हा एक बार फिर ट्रोलर्स के निशाने में आ गई हैं। मुकेश खन्ना ने हाल ही में सोनाक्षी पर निशाना साधा था। अब नीतीश भारद्वाज ने सोनाक्षी सिन्हा का सपोर्ट किया है।

Loading ...
Nitish Bharadwaj, Sonakshi Sinha
मुख्य बातें
  • मुकेश खन्ना ने सोनाक्षी सिन्हा पर निशाना साधा था।
  • सोनाक्षी सिन्हा नहीं बता पाई थीं कि रामयाण में भगवान हनुमान के लिए संजीवनी बूटी लेकर आए थे।
  • महाभारत के श्रीकृष्ण यानी नीतीश भारद्वाज सोनाक्षी सिन्हा के सपोर्ट में आ गए हैं।

मुंबई. दूरदर्शन पर रामानंद सागर रामायण दोबारा टेलिकास्ट होने के बाद सोनाक्षी सिन्हा सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रही हैं। हाल ही में महाभारत के भीष्म पितामह यानी मुकेश खन्ना ने सोनाक्षी सिन्हा पर निशाना साधा था। अब सोनाक्षी के सपोर्ट में महाभारत के कृष्ण नीतीश भारद्वाज आ गए हैं। 

टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में नीतीश भारद्वाज ने कहा कि- 'मैं अपने दोस्त मुकेश खन्ना से कहना चाहता हूं कि आज की नई पीढ़ी में कई ऐसे लोग हैं, जिन्हें भारतीय धरोहर और साहित्य के बारे में पता नहीं हैं। ये उनकी गलती नहीं है।'    

बकौल नीतीश भारद्वाज- ' साल 1992 में भारत का आर्थिक माहौल पूरी तरह से बदल गया था। इसके बाद युवा भेड़ चाल में चलने लगे । वह अपने करियर पर ध्यान देते हैं। वे खुद को आर्थिक रूप से सशक्त  बनना के लिए दौड़ रहे हैं।'     

नीतीश बोले- नहीं हैं इनका दोष  
नीतीश भारद्वाज ने कहा कि- 'ये इनका दोष नहीं है। अगर हमें किसी को दोष ही देना है तो उनके परिवारवालों का देना चाहिए जो पुरानी पीढ़ी के हैं। इन्होंने अपने बच्चों को हमारी विरासत और साहित्य के बारे में नहीं बताया है।'
  
बकौल नीतीश भारद्वाज- 'हमारे एजुकेशन सिस्टम की भी खामी है, जिसे ब्रिटिश काल में लागू किया गया था। इसने स्कूल के पाठ्यक्रमों में हमारे कल्चर और नैतिकता से जुड़ी शिक्षा को कभी आने ही नहीं दिया था।' 

क्या कहा था मुकेश खन्ना ने 
मुकेश खन्ना ने इससे पहले एक इंटरव्यू में कहा था- 'मुझे लगता है कि यह कई लोगों के लिए उपयोगी होगा जिन्होंने पहले यह नहीं देखा है। यह सोनाक्षी सिन्हा जैसे लोगों की भी मदद करेगा जिन्हें हमारी पौराणिक गाथाओं के बारे में कोई जानकारी नहीं है।'

बकौल मुकेश खन्ना- 'सोनाक्षी के जैसे लोगों को यह नहीं पता कि हनुमान जी संजीवनी बूटी किसके लिए लाए थे।' आपको बता दें कि सोनाक्षी से कौन बनेगा करोड़पति में सवाल पूछा गया था कि हनुमानजी किसके लिए संजीवनी बूटी लाए थे? सोनाक्षी इसका जवाब नहीं दे पाई थीं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।