लाइव टीवी

Sonakshi Sinha KBC 11: केबीसी पर ट्रोल करने वालों को सोनाक्षी सिन्हा ने दिया ये जवाब

Updated Sep 21, 2019 | 16:37 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

कौन बनेगा करोड़पति 11 में सोनाक्षी सिन्हा रामायण से जुड़ा एक आसान सा जवाब नहीं दे सकी। इसके बाद से ही  #YoSonakshiSoDumb ट्रेंड करने लगा। अब सोनाक्षी सिन्हा ने ट्रोलर्स को जवाब दिया है।  

Loading ...
Sonakshi Sinha
मुख्य बातें
  • केबीसी में सोनाक्षी सिन्हा से जुड़ा आसान सा सवाल पूछा गया था। सोनाक्षी इसका जवाब नहीं दे सकी।
  • सोनाक्षी सिन्हा को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जाने लगा है।
  • सोनाक्षी सिन्हा ने ट्रोलर्स को जवाब दिया है। 

मुंबई. कौन बनेगा करोड़पति में हिस्सा लेना सोनाक्षी सिन्हा के लिए भारी पड़ गया। इस गेम शो के कर्मवीर एपिसोड में सोनाक्षी सिन्हा से रामायण से जुड़ा एक आसान सा सवाल पूछा गया था, जिसका जवाब वह नहीं दे पाई। इसके बाद से सोनाक्षी सिन्हा को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जाने लगा है। अब सोनाक्षी सिन्हा ने ट्रोलर्स को जवाब दिया है। 

सोनाक्षी सिन्हा ने ट्विटर पर ट्वीट कर लिखा है, "डियर जागे हुए ट्रोल्स। मुझे पायथागोरस थीयोरम, मर्चेंट ऑफ वेनिस, पीरियोडिक टेबल, मुगल काल के बादशाह और क्या-क्या याद नहीं, वो भी याद नहीं है।"

अपने ट्वीट में सोनाक्षी सिन्हा ने आगे लिखा, " अगर आपके पास कोई नहीं और इतना टाइम है तो प्लीज ये सब पे भी मीम्स बनाओ ना। आई लव मीम्स। केबीसी के शुक्रवार के एपिसोड के बाद  #YoSonakshiSoDumb ट्रेंड करने लगा था।  

क्या था सवाल
केबीसी 11 में सोनाक्षी सिन्हा कर्मवीर रूमा देवी की मदद करने के लिए हॉट सीट पर बैठी थीं। उनसे 1 लाख 60 हजार रुपए का सवाल पूछा गया कि 'रामायण के अनुसार हनुमान किसके लिए संजीवनी बूटी लेकर आए थे?' 

सोनाक्षी के सामने चार ऑप्शन थे- सुग्रीव, लक्ष्मण, सीता और राम। सोनाक्षी सिन्हा ने पहले सीता कहा। हालांकि, कुछ वक्त बाद उन्होंने एक्सपर्ट एडवाइज लाइफलाइन का सहारा लिया। एक्सपर्ट ने उन्हें इसका सही जवाब बताया।

अमिताभ बच्चन ने  भी किया ट्रोल 
सोनाक्षी सिन्हा  को केबीसी के होस्ट अमिताभ बच्चन ने भी ट्रोल किया। अमिताभ बच्चन ने कहा कि, आपके परिवार में ज्यादातर सदस्यों के नाम रामायण से लिए गए हैं। आपके पिता का नाम शत्रुघ्न है। आपके अंकल का नाम राम, लक्ष्मण, भरत हैं।" 

बिग बी यही पर नहीं रुके। उन्हें कहा, "आपके दोनों भाइयों के नाम लव-कुश हैं। अमिताभ ने सोनाक्षी की मम्मी पूनम सिन्हा की नीसहत देते हुए कहा कि वह अपने पति से कहें कि ये एपिसोड न देखें।" सोनाक्षी ने मजाक में कहा कि उनके घर 'रामायण' के दरवाजे उनके लिए बंद हो जाएंगे।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।