लाइव टीवी

Sonam Kapoor Birthday: इतने करोड़ की हैं मालकिन सोनम कपूर, रईसी देख छूट जाएगा पसीना

Updated Jun 09, 2022 | 08:02 IST

Sonam Kapoor Net worth: सोनम कपूर सलाना 85 करोड़ रुपए कमाती हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सोनम का नेट वर्थ इंडियन करेंसी में 95 करोड़ रुपए है।

Loading ...
Sonam Kapoor Net worth
मुख्य बातें
  • सोनम कपूर आहूजा आज अपना जन्मदिन मना रही हैं।
  • अभिनेता अनिल कपूर और सुनीता कपूर के घर उनका जन्म हुआ था।
  • सोनम की गिनती बॉलीवुड की सबसे रईस अदाकाराओं में होती है। 

Sonam Kapoor Birthday: बॉलीवुड अदाकारा सोनम कपूर आहूजा आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। आज ही के दिन 1985 को अभिनेता अनिल कपूर और सुनीता कपूर के घर उनका जन्म हुआ था। सोनम कपूर ने संजय लीला भंसाली की फिल्म सावरियां से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। सोनम ने रणबीर कपूर के साथ सांवरिया फिल्म से बतौर एक्ट्रेस इस इंडस्ट्री में कदम रखा था। हालांकि अब सोनम कपूर पर्दे से दूर हैं और अपने पति के साथ लाइफ एन्जॉय कर रही हैं। निजी जिंदगी में सोनम कपूर रॉयल लाइफस्टाइल जीती हैं और उनकी गिनती बॉलीवुड की सबसे रईस अदाकाराओं में होती है। 

सोनम कपूर ने साल 2018 में अपने बॉयफ्रेंड आनंद आहूजा से शादी की थी। आनंद आहूजा ने उन्हें सगाई पर 90 लाख रुपये की अंगूठी पहनाई थी। सोनम कपूर की सगाई की अंगूठी सबसे महंगे सेलेब इंगेजमेंट रिंग में से एक है।

सोनम कपूर नेट वर्थ

एक खबर के अनुसार, सोनम कपूर की नेट वर्थ 95 करोड़ रुपये के आसपास है। उनकी सालाना कमाई 6 करोड़ रुपये के आस पास है। उनके पति आनंद अहूजा के बिजनेस का टर्नओवर कुल 450 मिलि यन यूएसडी है यानी 3000 करोड़ रुपये है। 

सोनम कपूर का घर 

सोनम कपूर ने कुछ साल पहले मुंबई में एक आलिशान घर खरीदा था। इस प्रॉपर्टी की वैल्यू 24.6 करोड़ रुपए के करीब है। सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने दिल्ली में एक बंगला खरीदा था जो 3170 स्क्वायर यार्ड तक फैला है। इस बंगले की कीमत कई करोड़ रुपए है। दिल्ली में ही नहीं बल्कि भी सोनम और आनंद की लंदन में एक लग्जरियस प्रॉपर्टी है।

जूतों और गाड़ियों की शौकीन

सोनम कपूर को जूतों का बेहद शौक है। सोनम के पास एक शानदार स्नीकर कलेक्शन है। एक बार सोनम कपूर ने अपने भाई हर्षवर्धन कपूर के साथ शू ट्विन किया था जिसकी कीमत 16,884 डॉलर (12,47,000 रुपए ) है। वहीं गाड़ियों की बात करें तो उनके पास Mini Cooper, Mercedes Benz और Audi जैसी रॉयल और महंगी गाड़ियां हैं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।