लाइव टीवी

Sonu Sood और Shraddha Kapoor को हॉटेस्‍ट वेजिटेरियन का अवॉर्ड, PETA करेगा सम्‍मान

Updated Dec 17, 2020 | 18:40 IST

Hottest Vegetarian award to Sonu Sood and Shraddha Kapoor: बॉलीवुड एक्‍टर सोनू सूद और श्रद्धा कपूर को पेटा की ओर से हॉटेस्ट वेजिटेरियन (Hottest vegetarian) का सम्मान दिया है।

Loading ...
Shraddha Kapoor and Sonu Sood
मुख्य बातें
  • बॉलीवुड एक्‍टर सोनू सूद और श्रद्धा कपूर को पेटा का सम्‍मान
  • हॉटेस्ट वेजिटेरियन अवॉर्ड से नवाजे गए ये दोनों स‍ितारे
  • जानवरों के प्रति प्रेम प्रकट करते रहते हैं दोनों एक्‍टर्स

Hottest Vegetarian award to Sonu Sood and Shraddha Kapoor: कोरोना काल में गरीब, मजदूरों और छात्रों की मदद कर मसीहा बनकर उभरे बॉलीवुड एक्‍टर सोनू सूद और अदाकारा श्रद्धा कपूर को पेटा की ओर से हॉटेस्ट वेजिटेरियन (Hottest vegetarian) का सम्मान दिया है। पीपल फॉर द एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनिमल (PETA ) ने इस साल हॉटेस्ट वेजिटेरियन अवॉर्ड के लिए दो भारतीय सेलेब्रिटीज को चुना है। 

सोनू सूद (Sonu Sood)  ने जानवरों की सुरक्षा में कई कदम उठाए हैं और बीते द‍िनों उन्होंने पेटा के 'प्रो वेजिटेरियन प्रिंट इंडिया कैंपेन' और 'हग अ वेजिटेरियन डे' में हिस्सा लिया था। सोनू सूद ने एक बार कबूतर की जान भी बचा चुके हैं। उन्‍होंने एक कैंपेन के जरिए मैकडॉनल्ड्स से अपने मेन्यू में वीगन बर्गर को बढ़ावा देने की अपील की थी। उनके इन्‍हीं कामों की वजह से सोनू सूद को यह अवार्ड दिया गया है। 

वहीं बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर का जानवरों के प्रति प्रेम जगजाहिर है। व‍ह अक्‍सर जानवरों के हित में पोस्‍ट साझा करती रहती हैं।  पेटा (PETA) के कुक बुक से प्रेरणा लेते हुए श्रद्धा कपूर ने खुद ही नॉनवेज खाना छोड़ दिया था। 

ये सितारे पा चुके हैं ये सम्‍मान 

पेटा की (Hottest vegetarian) लिस्ट में सोनू सूद और श्रद्धा कपूर से पहले कई सेलेब्रिटीज को ये अवार्ड मिल चुका है। अनुष्का शर्मा, विद्युत जामवाल, कंगना रनौत,शाहिद कपूर, अमिताभ बच्चन, मानुषी छिल्लर, कार्तिक आर्यन, रेखा के साथ साथ भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी ये सम्मान मिल चुका है।

सोनू सूद को भारत रत्‍न की मांग

सोनू सूद कोरोना काल में गरीबों के मसीहा बनकर सामने आए। लॉकडाउन में दूर दराज इलाके में फंसे गरीब-मजदूरों को उन्‍होंने अपने घरों तक पहुंचाया। दूर देश में बसे छात्रों को भी वह विमान की मदद से भारत लेकर आए। उनके इस कदम की जमकर सराहना हुई। उसके बाद से वह लगातार लोगों की मदद कर रहे हैं। फैंस ट्वीट करते हैं सोनू सूद की टीम मदद करने में जुट जाती है। बीते पांच-छह महीने में वह हजारों लोगों को राहत पहुंचा चुके हैं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।