लाइव टीवी

Film Releases in 2021: सूर्यवंशी से लेकर 83 और मैदान तक, 2021 में इन 21 फ‍िल्‍मों का रहेगा इंतजार

Most Awaited films to release in 2021
Updated Dec 30, 2020 | 06:21 IST

कोरोना के चलते साल 2020 में र‍िलीज होने वाली कई फ‍िल्‍में लटक गईं और अब इस फ‍िल्‍मों की र‍िलीज साल 2021 में होगी। आइये एक नजर डालते हैं ऐसी ही कुछ फ‍िल्‍मों पर-

Loading ...
Most Awaited films to release in 2021Most Awaited films to release in 2021
Most Awaited films to release in 2021
मुख्य बातें
  • कोरोना के चलते साल 2020 में कई फ‍िल्‍में लटक गईं।
  • और अब ये फ‍िल्‍में साल 2021 में रिलीज होंगी।
  • जानें 2021 में किन 21 फिल्मों की रिलीज का रहेगा इंतजार।

Most awaited movies of bollywood: कोरोना के चलते साल 2020 में र‍िलीज होने वाली कई फ‍िल्‍में लटक गईं और अब इस फ‍िल्‍मों की र‍िलीज साल 2021 में होगी। इस साल फ‍िल्‍मों की रिलीज का पूरा शेड्यूल गड़बड़ा गया। इस साल आखिरी फ‍िल्‍म रिलीज हुई इरफान खान और करीना कपूर की अंग्रेजी मीडियम और उसके तुरंत बाद रिलीज होने जा रही अक्षय कुमार की सूर्यवंशी की रिलीज टाली गई। रणवीर सिंह की फ‍िल्‍म 83, सलमान खान की राधे, अक्षय कुमार की बेल बॉटम, जॉन अब्राहम की सत्‍यमेव जयते 2, अजय देवगन की मैदान, आमिर खान की लाल सिंह चड्ढा भी रिलीज की बाट जोह रही हैं। 

साल 2020 कंगना रनौत की भी दो फ‍िल्‍में पर्दे पर आने वाली थीं। पहली फ‍िल्‍म जयललिता की बायोपिक थलाइवी और दूसरी एक्‍शन फ‍िल्‍म धाकड़। यह फ‍िल्‍म अक्षय कुमार की पृथ्‍वीराज से क्‍लैश होनी थी लेकिन कोरोना के चलते कोई भी फ‍िल्‍म रिलीज नहीं हो सकी। अजय देवगन की फ‍िल्‍म मैदान भी 11 दिसंबर को रिलीज होनी थी लेकिन अब ये फ‍िल्‍म 15 अक्‍टूबर 2021 को रिलीज होगी। 

साल 2021 में जिन फ‍िल्‍मों की रिलीज का है इंतजार 

  1. पंकज त्रिपाठी की 'कागज'- रिलीज डेट 7 जनवरी
  2. विक्‍की कौशल की सरदार ऊधम सिंह- 15 जनवरी
  3. अक्षय कुमार की बेलबॉटम- 2 अप्रैल
  4. जॉन अब्राहम की सत्‍यमेव जयते 2- 12 मई 
  5. सलमान की कभी ईद कभी दीवाली - 13 मई 
  6. अजय देवगन की मैदान- 15 अक्‍टूबर 
  7. अक्षय कुमार की सूर्यवंशी- रिलीज डेट तय नहीं 
  8. रणवीर की फ‍िल्‍म 83- रिलीज डेट तय नहीं 
  9. रणबीर कपूर की ब्रह्मास्‍त्र- रिलीज डेट तय नहीं 
  10. आमिर की लाल सिंह चड्ढा- 24 दिसंबर 

चलिए जानते हैं 2021 में कौन-कौन सी बड़ी फिल्में थियेटर्स पर लगेंगी और आपका मनोरंजन करेंगी- 

सूर्यवंशी

रोहित शेट्टी द्वारा अभिनीत फिल्म सूर्यवंशी में अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ को स्टार किया गया है। मार्च 2020 में इस फिल्म को रिलीज किया जा रहा था लेकिन कोरोनावायरस के चलते फिल्ममेकर्स ने 2021 तक इस फिल्म के रिलीज को टाल दिया था। सूर्यवंशी में रणवीर सिंह और अजय देवगन भी दिखेंगे और यह कयास लगाया जा रहा है कि 2021 के शुरुआती महीनों में इस फिल्म को रिलीज किया जाएगा।

83

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म 83 2021 में आपका मनोरंजन करने के लिए तैयार है। इस फिल्म को अप्रैल 2020 में रिलीज किया जाना था लेकिन कोरोनावायरस के चलते इसके रिलीज डेट को भी टालना पड़ा। 2018 में शादी करने के बाद रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण पहली बार एक साथ इस फिल्म में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म को कबीर खान ने अभिनीत किया है। यह फिल्म 1983 में भारत को वर्ल्ड कप में मिली ऐतिहासिक जीत के ऊपर आधारित है। 

ब्रह्मास्त्र

ब्रह्मास्त्र, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को स्टार करने वाली पहली फिल्म है। यह प्यार के पंछी पहली बार एक साथ बड़े पर्दे पर 2021 में दिखेंगे। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन को भी स्टार किया गया है और यह कयास लगाए जा रहे हैं कि 2021 के दिसंबर महीने में इस फिल्म को रिलीज किया जाएगा। 

राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई 

सलमान खान की फिल्म राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई एक मल्टीस्टारर फिल्म है जो 2020 में ईद के मौके पर रिलीज होने वाली थी। इस फिल्म में दिशा पटानी और रणदीप हुड्डा मुख्य भूमिका में नजर आएंगे जिसे प्रभुदेवा ने अभिनीत किया है।

द वाइट टाइगर

अरविंद अडिगा की नोवल पर आधारित फिल्म द वाइट टाइगर को रमिन बहरानी अभिनीत करने जा रहे हैं जिसमें प्रियंका चोपड़ा और राजकुमार राव लीडिंग रोल में नजर आएंगे। जनवरी 2021 में यह फिल्म ओटीटी प्लेटफार्म नेटफ्लिक्स पर भी उपलब्ध होगी। 

जर्सी

शाहिद कपूर और मृणाल ठाकुर स्टारर फिल्म जर्सी 2021 में रिलीज होने वाली फिल्मों में से एक है। यह फिल्म तेलुगू मूवी जर्सी की हिंदी रीमेक है। यह फिल्म एक ऐसे व्यक्ति के इर्द-गिर्द घूमती है जो क्रिकेट प्रेमी है और उसका सपना 40 की उम्र में इंडियन क्रिकेट टीम में खेल कर पूरा होता है।

तख्त

करण जोहर की मल्टीस्टारर फिल्म तख्त 2021 में क्रिसमस के अवसर पर रिलीज होगी। इस फिल्म में आलिया भट्ट, रणबीर सिंह, करीना कपूर खान, अनिल कपूर, विक्की कौशल, भूमि पेडनेकर और जानवी कपूर नजर आएंगे। 

लाल सिंह चड्ढा

आमिर खान और करीना कपूर खान स्टारर फिल्म लाल सिंह चड्ढा Tom Hanks की फिल्म फॉरेस्ट गंप की हिंदी रीमेक है जिसे Robert Zekemics ने 1994 में अभिनीत किया था। 

मैदान

मैदान फिल्म से बोनी कपूर प्रोड्यूसर के तौर पर कमबैक करने वाले हैं। माना जा रहा है कि यह फिल्म साल 2021 के अक्टूबर महीने में रिलीज होगी जिसमें अजय देवगन सैयद अब्दुल रहीम का किरदार निभाएंगे‌ जो इंडियन फुटबाल टीम के कोच रह चुके हैं। अमित रविंद्रनाथ शर्मा इस फिल्म को डायरेक्ट करेंगे जिन्होंने बधाई हो फिल्म को भी डायरेक्ट किया था।

रक्षा बंधन

साल 2021 में रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर अक्षय कुमार स्टारर फिल्म रक्षाबंधन रिलीज होगी। इस फिल्म को अक्षय कुमार ने अपनी बहन अलका के लिए समर्पित किया है। 

बच्चन पांडे

अक्षय कुमार के पास फिल्म बच्चन पांडे का भी प्रोजेक्ट है जिसमें उनके साथ कृति सेनन नजर आएंगी। यह फिल्म 2014 में आई तमिल फिल्म वीरम की हिंदी रिमेक है और यह कहा जा रहा है कि इसकी शूटिंग अक्षय कुमार और कृति सेनन जल्द ही 2021 में शुरू करेंगे। 

रश्मि रॉकेट

तापसी पन्नू के पास एक बड़ा प्रोजेक्ट है जिसके लिए उन्होंने बहुत मेहनत किया है। वह एक स्पोर्ट्स वुमेन का किरदार निभाने जा रही हैं। माना जा रहा है कि यह फिल्म 2021 में रिलीज होगी लेकिन अब तक इसका रिलीजिंग डेट तय नहीं हुआ है।

साइना बायोप‍िक 

साइना नेहवाल के ऊपर बनने जा रही फिल्म में परिणीति चोपड़ा उनका किरदार निभाएंगी। अक्टूबर 2019 में इस फिल्म के ऊपर काम शुरु हो गया था लेकिन अभी इसका रिलीजिंग डेट तय नहीं हुआ है।

पृथ्वीराज

फिल्म पृथ्वीराज से मानुषी छिल्लर अपना डेब्यू करने जा रही हैं जिसमें उनके साथ अक्षय कुमार को भी स्टार किया जाएगा। यह कहा जा रहा है कि इस फिल्म को 2021 में रिलीज किया जाएगा। 

सरदार उधम सिंह

विक्की कौशल सरदार उधम सिंह फिल्म में स्वतंत्रता सेनानी का किरदार निभाने जा रहे हैं। अप्रैल 2019 में इस फिल्म का एक झलक रिलीज किया गया था और इस साल यह फिल्म रिलीज होने वाली थी लेकिन कोरोनावायरस के चलते यह रिलीज नहीं हो पाई। अब कहा जा रहा है कि यह फिल्म 2021 में रिलीज होगी।

अतरंगी रे

सारा अली खान, अक्षय कुमार और धनुष स्टारर फिल्म अतरंगी रे 2021 में रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में सारा अली खान अक्षय और धनुष के साथ रोमांस करते हुए नजर आएंगी। हाल ही में इन सितारों ने ताज महल के पास एक सीन शूट किया है। 

बेल बॉटम

अक्षय कुमार और वाणी कपूर स्टारर फिल्म बेल बॉटम 2021 में रिलीज होगी। लॉकडाउन हटते ही इस फिल्म की शूटिंग विदेश में सबसे पहले शुरू हो गई थी। शूटिंग के लिए इस फिल्म की टीम यूके गई थी।

सत्यमेव जयते 2

फिल्म सत्यमेव जयते 2 में जॉन अब्राहम और दिव्या खोसला नजर आएंगे। 2021 में यह फिल्म भी रिलीज होने जा रही है। जब फिल्म सत्यमेव जयते रिलीज हुई थी तब उसने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था।

गंगूबाई काठियावाड़ी

संजय लीला भंसाली की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी में आलिया भट्ट मुख्य भूमिका में नजर आने वाली हैं। 2020 के शुरुआती महीने जनवरी में आलिया भट्ट का एक लुक दर्शकों को देखने को मिला था, जिसे देखकर दर्शक इस फिल्म को देखने के लिए उत्साहित हैं। यह फिल्म हुसैन जैदी की बुक माफिया क्विंज ऑफ मुंबई के ऊपर आधारित है।

शकुन बत्रा की फिल्म

दीपिका पादुकोण, अनन्या पांडे और सिद्धांत चतुर्वेदी जल्द ही शकुन बत्रा की आने वाली फिल्म में नजर आएंगे। इस फिल्म को फरवरी 2021 में रिलीज किया जाएगा लेकिन अब तक इस फिल्म का नाम तय नहीं किया गया है। इस फिल्म को करण जौहर प्रोड्यूस कर रहे हैं।

द सॉन्ग ऑफ स्कॉर्पियंज

फिल्म द साॅन्ग ऑफ स्कॉर्पियंज में दर्शक एक बार फिर से इरफान खान को देख सकेंगे। 2017 में यह फिल्म स्विट्जरलैंड के लोकार्नो में लोकार्नो फिल्म फेस्टिवल के दौरान प्रीमियर हुई थी। 2021 में यह फिल्म बड़े पर्दे पर रिलीज होने जा रही है। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।