लाइव टीवी

Suhana Khan Wish: सुहाना खान की बेस्टफ्रेंड के साथ बर्थडे मनाते हैं शाहरुख खान, खास अंदाज में किया विश

Updated Nov 02, 2020 | 10:23 IST

Suhana Khan Birthday wish: शाहरुख खान आज अपना बर्थडे मना रहे हैं। शाहरुख अपना बर्थडे शनाया कपूर के साथ शेयर करते हैं। इस मौके पर सुहाना खान ने खास अंदाज में पिता और बेस्टफ्रेंड को विश किया।

Loading ...
Shahrukh Khan, Suhana Khan
मुख्य बातें
  • शाहरुख खान को बर्थडे पर सोशल मीडिया पर लगातार बधाई मिल रही हैं।
  • सुहाना खान ने शाहरुख खान को खास अंदाज में विश किया है।
  • सुहाना ने शाहरुख खान की पिछले साल की बर्थडे सेलिब्रेशन की फोटो शेयर की है।

मुंबई. शाहरुख खान आज अपना बर्थडे मना रहे हैं। सोशल मीडिया पर किंग खान को फैंस,सेलेब्स बधाई दे रहे हैं। शाहरुख की बेटी सुहाना खान ने भी खास अंदाज में विश किया है। 

शाहरुख खान और सुहाना खान की बेस्ट फ्रेंड शनाया कपूर का बर्थडे एक ही दिन होता है। सुहाना खान ने पिछले साल अलीबाग में हुए शाहरुख खान के बर्थडे सेलिब्रेशन की फोटो शेयर की है। 

सुहाना खान ने लिखा, 'मेरे बेस्टफ्रेंड्स को हैप्पी बर्थडे।'  फोटो में उन्होंने शाहरुख खान और शनाया को टैग किया है। सुहाना ने दोनों की उम्र भी बताई। शाहरुख की 55 साल और शनाया 21 साल।

दुबई में कर रहे हैं बर्थडे सेलिब्रेट
रिपोर्ट्स के मुताबिक शाहरुख इस साल अपने परिवार गौरी, अबराम, आर्यन और सुहाना के साथ दुबई में बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। शाहरुख आईपीएल 12 में अपनी टीम कोलकाता नाइट राइडर्स को सपोर्ट कर रहे हैं।
 
शाहरुख खान को उनकी टीम केकेआर ने बर्थडे गिफ्ट दे दिया है। कोलकाता नाइट राइडर्स ने राजस्थान रॉयल्स को हरा दिया है। इसके बाद उन्होंने प्ले ऑफ की तरफ एक कदम आगे बढ़ा लिया है।

इन फिल्मों में आ सकते हैं नजर 
शाहरुख खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो जीरो के बाद से ही उन्होंने अपनी अगली फिल्म की घोषणा नहीं की है। खबरों के मुताबिक शाहरुख फिल्म पठान में नजर आने वाले हैं। 

पठान को वॉर फिल्म के डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म में जॉन अब्राहम और दीपिका पादुकोण भी होंगे। इसके अलावा शाहरुख खान राज कुमार हिरानी की फिल्म में भी काम कर सकते हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।