लाइव टीवी

Jackie Shroff और Sunil Shetty की दोस्‍ती को पूरे हुए 45 साल, एक्‍टर ने शेयर किया खास वीडियो

Updated Sep 22, 2020 | 10:26 IST

Sunil Shetty Instagram Video: सिनेमा के प्रेमियों को यह बात पता है कि बॉलीवुड अभिनेता जैकी श्रॉफ और सुनील शेट्टी काफी करीबी दोस्त हैं। यह दोस्‍ती आज की नहीं है, बल्कि कई दशक पुरानी है।

Loading ...
suniel shetty and jackie shroff
मुख्य बातें
  • सुनील शेट्टी ने सोशल मीडिया पर शेयर क‍िया वीडियो
  • वीडियो में जैकी श्रॉफ के साथ नजर आ रहे हैं सुनील
  • दोस्‍ती के 45 साल पूरे होने पर सुनील हुए भावुक

Sunil Shetty Clebrates friendship with jackie shroff: सिनेमा के प्रेमियों को यह बात पता है कि बॉलीवुड अभिनेता जैकी श्रॉफ और सुनील शेट्टी काफी करीबी दोस्त हैं। यह दोस्‍ती आज की नहीं है, बल्कि कई दशक पुरानी है। दोनों अक्‍सर साथ घूमते हैं, फ‍िरते हैं, खाते-पीते हैं और मौज मस्‍ती करते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि सोमवार को दोनों की दोस्‍ती को 45 साल पूरे हो गए और इस बात की जानकारी खुद सुनील शेट्टी ने अपने फैंस को दी। 

सुनील शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम पर जैकी के साथ बिताए कुछ पलों की वीडियो साझा करते हुए लिखा'45 साल पूरे अभी आगे जारी। पेस्ट्री प्लेस टू खंडाला।' इस वीडियो के बैकग्राउंड में अमेरिकी सिटकॉम फ्रेंड्स का हिट टाइटल ट्रैक आई विल बी देयर फॉर यू सुनाई देता है। इस वीडियो क्लिप पर जैकी श्रॉफ के बेटे टाइगर ने भी अपनी भावनाएं प्रकट कीं। 

टाइगर श्रॉफ ने जैकी और सुनील शेट्टी के इस वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए लव रिएक्ट किया है। वहीं सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी ने वीडियो पर क्यूटेस्ट कमेंट किया। फैंस को यह वीडियो बेहद पसंद आया है और इसे एक लाख से ज्‍यादा लाइक्‍स मिले हैं। बता दें कि दोनों सितारों ने बॉर्डर, बाज: ए बर्ड इन डेंजर और रिफ्यूजी सहित कई फिल्मों में एक साथ काम किया था।

इस फ‍िल्‍म में एक बार फ‍िर आएंगे साथ 

अभिनेता जैकी श्रॉफ और सुनील शेट्टी भी जॉन अब्राहम और इमरान हाशमी के साथ फिल्म ‘मुम्बई सागा’ में नजर आएंगे। इस गैंस्टर-ड्रामा फिल्म का निर्देशन संजय गुप्ता करेंगे। फिल्म की कहानी 1980 और 1990 के दशक की पृष्ठभूमि पर आधारित होगी, जिसमें मुम्बई की काल्पनिक महत्वपूर्ण घटनाओं को दिखाया जाएगा। सुनील शेट्टी और जैकी श्रॉफ को साथ देखने के लिए फैंस खासा उत्‍साहित हैं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।