लाइव टीवी

Sunny Leone के पति Daniel Weber ने शुरू की नई नौकरी, बोले- आप भी मुझे पैसे देकर बुला सकते हैं...

Daniel Weber Sunny Leone husband Announced Hiring After Starts cleaning jobs Video
Updated May 17, 2020 | 12:43 IST

Sunny Leone Husband Start Cleaning Jobs: सनी लियोनी और डेनियल वेबर फिलहाल अपने लॉस एंजलिस वाले घर पर हैं जहां से दोनों खूब मजेदार वीडियोज शेयर कर रहे हैं....

Loading ...
Daniel Weber Sunny Leone husband Announced Hiring After Starts cleaning jobs VideoDaniel Weber Sunny Leone husband Announced Hiring After Starts cleaning jobs Video
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
सनी लियोनी और डेनियल वेबर।
मुख्य बातें
  • सनी लियोनी और डेनियल वेबर ने साल 2011 में शादी की थी।
  • सनी अक्सर पति डेनियल के साथ मजेदार वीडियोज शेयर करती रहती हैं।
  • अब डेनियल वेबर ने अपनी एक सिंगल वीडियो शेयर किया है।

सनी लियोनी और उनके पति डेनियल वेबर कुछ टाइम पहले ही इंडिया से लॉस एंजलिस रवाना हो गए थे। लगातार फैल रही कोरोना वायरस महामारी से अपने बच्चों को बचाने के लिए सनी और डेनियल ने ये कदम उठाया। सनी लियोनी और डेनियल वेबर फिलहाल अपने लॉस एंजलिस वाले घर पर हैं जहां से दोनों खूब मजेदार वीडियोज शेयर कर रहे हैं। 
अब हाल ही में डेनियल वेबर ने एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में सनी लियोनी के पति डेनियल शर्टलेस होकर अपने घर की खिड़कियां धोते नजर आ रहे हैं। वहीं सनी उनका वीडियो बना रही हैं। डेनियल वेबर ने इसे इंस्टाग्राम पर शेयर करते वक्त जो कैप्शन दिया है वो बेहद मजेदार है। डेनियल वेबर ने लिखा, 'मैं सफाई करता हूं और वो(सनी) चॉकलेट खाती है। मैं खिड़कियां साफ करने के लिए उपलब्ध हूं। ये मैं अपनी पैसे देकर खरीदे जाने वाली सुविधाओं में जोड़ रहा हूं और लोग भी मुझे इसके लिए हायर कर सकते हैं।' 


सनी लियोनी ने भी पति डेनियल वेबर के इस वीडियो पर कमेंट किया है और इसे पूरी तरह से अरोप करार दिया है। उन्होंने मजाकिया लहजे में एक्यूजेशन कमेंट किया है। वैसे आपको बताते चलें सनी और डेनियल अक्सर ऐसे ही मजेदार वीडियो शेयर करते रहते हैं जिसे उनके फैन्स का भरपूर प्यार मिलता है।  


बता दें कि सनी लियोनी और डेनियल वेबर ने साल 2011 में शादी की थी। दोनों, तीन बच्चों के पेरेंट्स है। सबसे पहले 2017 में कपल ने बेटी निशा कौर वेबर को गोद लिया था। वहीं साल 2018 में उनके सरोगेसी के जरिए दो बेटे एशर और नोआ हुए। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।