लाइव टीवी

Sunny Leone Bikini Photo: ब्‍लैक बिकिनी में सनी ल‍ियोनी ने शेयर की हॉट फोटो, अंदाज देख फैंस के उड़े होश

Updated Sep 08, 2020 | 14:49 IST

Sunny Leone share hot bikini Photo: एडल्‍ट स्‍टार से बॉलीवुड स्‍टार बनीं सनी ल‍ियोनी इन द‍िनों लॉस एंजेलिस में हैं। हाल ही में उन्‍होंने ब्‍लैक ब‍िक‍िनी में फोटो शेयर कर सनसनी मचा दी है।

Loading ...
Sunny leone bikini
मुख्य बातें
  • इन द‍िनों लॉस एंजेलिस में वक्‍त ब‍िता रहीं सनी ल‍ियोनी
  • ब्‍लैक बिकिनी में हैट लगाए नजर आ रहीं सनी ल‍ियोनी
  • कुछ ही घंटे में 17 लाख लोगों ने लाइक क‍िया सनी का फोटो

Sunny Leone share hot bikini Photo: एडल्‍ट स्‍टार से बॉलीवुड स्‍टार बनीं सनी ल‍ियोनी इन द‍िनों लॉस एंजेलिस में हैं और एन्‍जॉय कर रही हैं। आए दिन उनके फोटोज और वीडियोज सामने आते रहते हैं। हाल ही में उन्‍होंने ब्‍लैक ब‍िक‍िनी में फोटो शेयर कर सनसनी मचा दी है।  फोटो में वह पूल किनारे नजर आ रही हैं और उनका पूरा बदन भीगा हुआ है। ब्‍लैक बिकिनी में हैट लगाए सनी ल‍ियोनी बेहद हॉट लग रही हैं।

सनी लियोनी के फॉलोअर्स बड़ी संख्‍या में हैं। व‍ह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और समय समय पर अपने फैंस के ल‍िए तस्‍वीरें शेयर करती रहती हैं। फैंस को भी उनकी नई फोटोज का बेसब्री से इंतजार रहता है। इस नए तस्‍वीर की जानकारी भी उन्‍होंने स्‍टेटस लगाकर दी और बाद में पूरा फोटो शेयर किया तो फैंस के होश उड़ गए। कुछ ही घंटे में उनकी इस नई तस्‍वीर को 17 लाख लाइक्‍स मिले हैं। 

39 घंटे सफर कर लॉस एंजिलिस पहुंची थीं

कोरोना वायरस महामारी और लॉकडाउन के बीच सनी लियोनी कुछ टाइम पहले ही मुंबई छोड़कर लॉस एंजिलिस चली गई थीं। इन दिनों पति डेनियल वेबर, बेटी निशा कौर वेबर, ट्विन्स नोह-असहर के साथ सनी अपने लॉस एंजिलिस वाले घर में रह रही हैं। खबर है कि सनी लियोनी जल्द ही इंडिया वापस लौट सकती हैं। सनी ने खुद अपने हालिया इंटरव्यू में इंडिया लौटने पर बात की है। सनी 39 घंटे का सफर तय करके लॉस एंजिलिस पहुंचीं।

बता दें सनी ल‍ियोनी ने 19 साल की उम्र में पॉर्न इंडस्ट्री में कदम रखा और सबसे पहले समलैंगिक एडल्‍ट फिल्मों में नजर आईं। उसके बाद वह बॉयफ्रेंड मेट एरिक्सन के साथ नजर आईं। सनी बिग बॉस 5 में वाइल्ड कार्ड प्रतिभागी थीं और इसके बाद सनी लियोनी को जिस्म 2 का ऑफर मिला था।

जिस्म 2 से बॉलीवुड में कदम रखने वाली सनी ने उसके बाद कई फिल्में की। जिस्म 2 के बाद सनी एकता कपूर की रागिनी एमएमएस 2, लीला एक पहेली, हेट स्टोरी 2, जैकपॉट, बलविंदर सिंह फेमस हो गया, शूटआउट एट वडाला, वन नाइट स्टैंड, रईस, सिंह इज ब्लिंग जैसी फिल्मों में भी नजर आईं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।