लाइव टीवी

गर्लफ्रेंड संग वेकेशन से वापस लौटे Sushant Singh Rajput! एयरपोर्ट से सामने आई दोनों की ये तस्वीरें

Updated Oct 29, 2019 | 02:37 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

सुशांत सिंह राजपूत इन दिनों रिया चक्रवर्ती के साथ अपनी लिंकअप की खबरों को लेकर काफी चर्चा में है। बता दें कि दोनों वेकेशन से वापस लौट आए हैं। हाल ही में एयरपोर्ट से दोनों की बेहद खास तस्वीरें सामने आई हैं।

Loading ...
Sushant Singh Rajput
मुख्य बातें
  • सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती वेकेशन से वापस लौट आए हैं
  • एयरपोर्ट पर दोनों एक्टर अलग अलग अंदाज में नजर आए
  • हाल ही में दोनों की खास तस्वीरें सामने आई हैं

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत इन दिनों अपनी फिल्म को लेकर नहीं बल्कि अफेयर की खबरों को लेकर सुर्खियों में छाए हैं। काफी दिनों से सुशांत और रिया चक्रवर्ती की अफेयर की खबरें चर्चा में है। हाल ही में दोनों एक्टर्स को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। जहां दोनों एक ही कार में जाते दिखाई दिए। बता दें कि दोनों की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रही हैं। 

 पिछले दिनों ही सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती पेरिस वेकेशन पर गए थे। वेकेशन के दौरान इनकी तस्वीरें काफी चर्चा में रही थीं। इसके अलावा सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुईं थी। हाल ही में दोनों को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया।

इस दौरान एयरपोर्ट से बाहर आने के बाद सुशांत सिंह राजपूत ,रिया के साथ उनकी कार में जाते दिखाई दिए। वेकेशन से आने के बाद दोनों एक्टर्स एयरपोर्ट पर अलग अलग दिखें। बता दें कि पेरिस जाने से पहले दोनों लद्दाख में भी साथ नज़र आए थे।

वर्क फ्रंट पर बात करें तो एक्टर आखिरी बार फिल्म छिछोरे में नजर आए थे। इस फिल्म में वो श्रद्धा कपूर के अपोजिट दिखाई दिए। फिल्म बॉक्स-ऑफिस पर काफी पसंद की गई थी। इसके अलावा आने वाले दिनों में एक्टर दिल बेचारा में दिखाई देंगे। इस फिल्म में वो सैफ अली खान के साथ नजर आएंगे। फिल्म अगले महीने 29 नवंबर को रिलीज होने वाली है। जिसे मुकेश छाबड़ा ने डायरेक्ट किया है।

वहीं बात करें रिया चक्रवर्ती तो एक्ट्रेस पिछले साल 'जलेबी' में वरुण मित्रा और दिगंगना सूर्यवंशी के साथ देखा गया था। आने वाले दिनों में एक्ट्रेस इमरान हाशमी की फिल्म चेहरे में नजर आएंगी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।