लाइव टीवी

सुशांत सिंह राजपूत केस: रिया चक्रवर्ती के सपोर्ट में आईं टिस्का चोपड़ा, बोलीं- मैं उसकी फैन नहीं हैं, लेकिन...

Updated Sep 07, 2020 | 21:47 IST

Tisca Chopra on Rhea Chakraborty: बॉलीवुड एक्ट्रेस टिस्का चोपड़ा ने रिया चक्रवर्ती के सपोर्ट में एक पोस्‍ट शेयर की है। उन्होंने कहा कि रिया के साथ मध्ययुगीन व्यवहार किया जा रहा है।

Loading ...
रिया चक्रवर्ती और टिस्का चोपड़ा
मुख्य बातें
  • एक्टर सुशांत सिंह राजपूत 14 जून को मृत पाए गए थे
  • सुशांत का शव मुंबई में उनके अपार्टमेंट से मिला था
  • सुशांत और र‍िया चक्रवर्ती एक-दूसरे को डेट कर रहे थे

सुशांत सिंह राजपूत मामले में रिया चक्रवर्ती पिछले कई हफ्तों से लगातार चर्चा में हैं। सुशांत की गर्लफ्रेंड रहीं रिया पर कई गंभीर आरोप हैं और वह तीन केंद्रीय एजेंसियों की जांच के घेरे में हैं। रिया को अभी तक दोषी नहीं ठहराया गया है, लेकिन फिर भी उन्हें लगातार निशाना बनाया जा रहा है। रिया की जमकर आलोचना की जा रही है। इस बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस टिस्का चोपड़ा ने रिया को टार्गेट किए जाने पर अपनी राय का इजहार किया है। उनका कहना है कि दोषी साबित होने तक वह निर्दोष है। उन्होंने कहा कि रिया के साथ मध्ययुगीन व्यवहार किया जा रहा है।

टिस्का चोपड़ा ने सोमवार को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट शेयर की। उन्होंने लिखा कि मैं रिया चक्रवर्ती की फैन नहीं हूं। मैं सुशांत सिंह राजपूत डेथ केस से पहले रिया के बारे में नहीं जानती तक नहीं थी। लेकिन हम जो कर रहे हैं, वो मध्ययुगीन व्यवहार है और बहुत गलत है। एक दफा को जरा सोचिए अगर वह निर्दोष हुई तो हम अपनी अंत रआत्मा के नरक में जलेंगे। अगर हमारे पास हो। वहीं, टिस्का चोपड़ा ने इस पोस्ट को शेयर करते हुए कैप्शन दिया, 'मुझे यह देखकर पीड़ा हुई कि हमने संयम, शालीनता और धैर्य सब खो दिया है। कानून को अपना काम करने दीजिए।' उन्होंने साथ हैशटैग लिखा कि दोषी साबित होने तक निर्दोष।

टिस्का चोपड़ा की पोस्ट पर सोशल मीडिया यूजर्स अपने-अपने तरीके से रिएक्शन दे रहे हैं और कमेंट कर रहे हैं। कोई जहां टिस्का की बात से सहमति जता रहा है तो कइयों का कहना है कि उन्हें रियो को लेकर पोस्ट नहीं चाहिए थी। गौरतलब है कि टिस्का चोपड़ा के अलावा बॉलीवुड के कई सेलेब्स रिया चक्रवर्ती को लेकर अपनी बात रात रख चुके हैं। एक्ट्रेस विद्या बालन, तापसी पन्नू, स्वरा भास्कर, शिबानी दांडेकर, फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा और फिल्ममेकर निर्माता हंसल मेहता समेत कई लोगों ने र‍िया चक्रवर्ती का दोष सिद्ध होने से पहले निशाना बनाए जाने को लेकर आवाज बुलंद की है।
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।