लाइव टीवी

जमानत में रिया चक्रवर्ती , रिलेशनशिप में हैं अंकिता लोखंडे, जानिए क्या कर रही हैं सुशांत की एक्स गर्लफ्रेंड

Updated Jun 13, 2021 | 11:23 IST

Sushant Singh Rajput Death Anniversary: सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या को एक साल होने वाला है। सुशांत के निधन के बाद उनकी गर्लफ्रेंड और एक्स गर्लफ्रेंड काफी चर्चा में रही थीं।

Loading ...
Sushant Singh Rajput, Rhea Chakraborty
मुख्य बातें
  • सुशांत सिंह राजपूत की 14 जून को पहली डेथ एनिवर्सरी है।
  • सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के बाद उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती काफी चर्चा में रही थीं।
  • रिया चक्रवर्ती से पहले सुशांत सिंह राजपूत अंकिता लोखंडे के साथ रिलेशनशिप में थे।

मुंबई. सुशांत सिंह राजपूत की पहली डेथ एनिवर्सरी 14 जून को है। 14 जून 2020 को सुशांत सिंह राजपूत ने मुंबई स्थित अपने अपार्टमेंट में फांसी लगा ली थी। सुशांत की मौत के बाद उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती और अंकिता लोखंडे काफी चर्चा में रही थीं। 

सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के बाद ड्रग्स मामले नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती  को गिरफ्तार किया था। इस मामले में रिया फिलहाल जमानत में बाहर हैं। 

रिया चक्रवर्ती का एनसीबी को दिया बयान सामने आया है। इसमें उन्होंने कहा था कि सुशांत की बहन और जीजा उनके लिए गांजा लाया करते थे। आपको  बता दें कि रियाा चक्रवर्ती के खिलाफ सुशांत के घरवालों ने एफआईआर दर्ज करवाई थी।

अंकिता लोखंडे 
सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता लोखंडे ने टीवी सीरियल पवित्र रिश्ता में साथ काम किया था। यहीं से दोनों के रिश्ते की शुरुआत हुई थी। लगभग छह साल तक लिव इन रिलेशनशिप के बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया था। 

सुशांत के निधन के बाद अंकिता लोखंडे ने न्याय दिलाने की अपील की थी। इसके अलावा सोशल मीडिया पर उन्होंने ट्रोल करने वालों को जवाब दिया था। अंकिता लोखंडे फिलहाल बिजनेसमैन विक्की जैन के साथ रिलेशनशिप में हैं।

सारा अली खान 
फिल्म केदारनाथ की शूटिंग के दौरान सुशांत सिंह राजपूत का नाम सारा अली खान के साथ भी जुड़ा था। सुशांत की आत्महत्या के बाद ड्रग्स मामले में एनसीबी ने सारा अली खान को पूछताछ के लिए  बुलाया था। 

रिया चक्रवर्ती ने एनसीबी को दिए बयान में सारा अली खान पर कई खुलासे किए हैं। रिया चक्रवर्ती ने कहा था कि सारा अली खान अपने हाथ से गांजे की सिगरेट का रोल बनाया करती थीं। वो गांजे की ज्वाइंट उनके साथ शेयर करती थीं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।