लाइव टीवी

पुलिस ने 10 घंटे तक की Rhea Chakraborty से पूछताछ, Sushant Singh Rajput को नहीं थी पैसों की दिक्कत

Updated Jun 18, 2020 | 23:20 IST

Sushant Singh Rajput Suicide Investigation: सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या के मामले में पुलिस अपनी जांच आगे बढ़ा रही है। आज पुलिस ने उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती से लगभग 10 घंटे तक पूछताछ की है।

Loading ...
Sushant Singh Rajput, Rhea Chakraborty
मुख्य बातें
  • सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के मामले में पुलिस लगातार उनके करीबियों के बयान दर्ज कर रही है।
  • सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती से आज पुलिस ने 10 घंटे तक पूछताछ की है।
  • सुशांत की मैनेजर और पीआर के भी पुलिस ने बयान दर्ज कर लिए हैं।

मुंबई. सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के मामले में पुलिस लगातार उनके करीबियों के बयान दर्ज कर रही है। गुरुवार को पुलिस ने तीन और करीबियों के बयान दर्ज किए हैं। इसमें उनकी दोस्त, पी.आर और मैनेजर शामिल हैं। 

सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती आज मुंबई पुलिस के पास अपना बयान दर्ज करवाने के लिए पहुंची थीं। रिया से पुलिस ने 10 घंटे तक पूछताछ की है। पुलिस स्टेशन से बाहर निकलकर रिया ने मीडिया से बातचीत नहीं की। 

सुशांत की मैनेजर श्रुति ने पुलिस को बताया कि उन्होंने एक्टर के साथ जुलाई 2019 से लेकर फरवरी 2020 तक काम किया था। इस दौरान वह आर्थिक तौर पर बेहद मजबूत थे। इसके अलावा सुशांत की पीआर राधिका निहलानी का भी बयान दर्ज किया गया है। 

प्रोडक्शन हाउस से भी पूछताछ करेगी पुलिस 
पुलिस फिल्म इंडस्ट्री में सुशांत के लिए कैसा माहौल था, इसे भी समझने की कोशिश कर रही है। पुलिस जल्द ही एक बड़े प्रोडक्शन हाउस को बयान दर्ज कराने के लिए समन भेजेगी, जिसके साथ सुशांत ने अगली फिल्म के लिए कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था। 

पुलिस इसकी भी जांच करेगी कि सुशांत को पहले कोई फिल्म ऑफर की गई और बाद में मना कर दिया गया था। आपको बता दें कि महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने ट्वीट कर बताया था कि सुशांत की बॉलीवुड में कथित दुश्मनी की भी जांच करेगी। 

विसर्जित हुई सुशांत की अस्थियां 
सुशांत सिंह राजपूत की अस्थियां को उनके पिता केके सिंह ने पटना के एनआईटी घाट में विसर्जित किया। आपको बता दें कि सुशांत ने रविवार 14 जून को बांद्रा स्थित अपने फ्लैट में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। उनका अंतिम संस्कार 15 जून को मुंबई के पवन हंस शमशान घाट में किया गया।

सुशांत की चिता को पिता ने मुखाग्नि दी थी। पिता केके सिंह ने अपने बयान में कहा कि बीते कुछ महीनों से सुशांत इंडस्ट्री में चल रहे हालात के कारण परेशान थे। अब उनका श्राद्धकर्म  पूर्णिया जिले स्थित उनके पैतृक घर पर किया जाएगा। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।