लाइव टीवी

Taimur Birthday Photo: तैमूर की बर्थडे पार्टी में सबसे पहले पहुंचीं बहन इनाया, ये स्टार किड्स भी बने मेहमान

Updated Dec 19, 2019 | 18:41 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Taimur Ali Khan Birthday Bash: तैमूर अली खान 20 दिसंबर को तीन साल के हो जाएंगे। उनके बर्थडे से एक दिन पहले सैफ और करीना ने मुंबई में उनकी बर्थडे पार्टी रखी जिसमें कई सेलेब्स अपने बच्चों संग शामिल हुए।

Loading ...
Taimur Ali Khan Birthday Party
मुख्य बातें
  • तैमूर अली खान 20 दिसंबर को तीन साल के होने वाले हैं और उससे पहले उनका बर्थडे बैश शुरू हो गया है
  • सैफ अली खान और करीना कपूर ने मुंबई में तैमूर की बर्थडे पार्टी रखी जिसमें कई सेलेब्स अपने बच्चों के साथ पहुंचे
  • तैमूर के बर्थडे बैश में सबसे पहले पहुंचने वाली थी उनकी बहन इनाया नौमी खेमू

सबसे चर्चित और पसंदीदा स्टार किड्स की लिस्ट में शामिल तैमूर अली खान कल यानी 20 दिसंबर को तीन साल के हो जाएंगे। तैमूर अपने जन्म से ही चर्चा में बने हुए हैं और अक्सर उनकी फोटोज व वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। अब वो तीन साल के होने जा रहे हैं और उसका सेलिब्रेशन शुरू हो गया है। 

सैफ अली खान और करीना कपूर खान आज मुंबई में तैमूर का बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं जिसकी तस्वीरें भी सामने आ गईं हैं। इस मौके पर तैमूर अपने पेरेंट्स के साथ यहां पहुंचे, इस दौरान वो ब्लैक टी-शर्ट और व्हाइट पैंट्स और ब्राउन बूट्स में नजर आए।

तैमूर के बर्थडे की तस्वीरें

इस दौरान करीना शीर ब्लैक बटन डाउन पोल्का ड्रेस में यहां पहुंचीं, इसके साथ उन्होंने वाइट स्नीकर्स पहने। वहीं उन्होंने ब्राउन कलर की लिपस्टिक का इस्तेमाल किया और बालों का बन बनाकर अपना लुक कंप्लीट किया। तो वहीं सैफ इस कैजुअल लुक में ग्रे टीशर्ट और ब्लू डेनिम पहने दिखे, जिसके साथ उन्होंने व्हाइट कलर के स्पोर्ट्स शूज पहने।

सबसे पहले पहुंचीं बहन इनाया

तैमूर की बर्थडे पार्टी में शामिल होने वाले मेहमानों की लिस्ट में सबसे पहला नाम उनकी कजन बहन इनाया नौमी खेमू का है। इनाया यहां अपनी मम्मी सोहा अली खान के साथ पहुंचीं। गोल्डन और व्हाइट कलर की फ्रॉक में इनाया बेहद क्यूट लग रही थीं। 

फिल्म मेखर करण जौहर भी अपने बेटे यश जौहर के साथ तैमूर की बर्थडे पार्टी में पहुंचे, तो वहीं रितेश देशमुख अपनी पत्नी जेनेलिया डिसूजा और दोनों बेटों रियान और रायल देशमुख के साथ यहां पहुंचे। करीना की बेस्ट फ्रेंड और एक्ट्रेस अमृता अरोड़ा भी अपने बेटे के साथ यहां पहुंचीं। 

देखें और कौन- कौन हुआ तैमूर की बर्थडे पार्टी में शामिल

अपनी बर्थडे पार्टी में एन्जॉय करते दिखे तैमूर

तैमूर के बर्थडे पार्टी की तस्वीरें सामने आईं हैं जिसमें वो झूला झूलते नजर आ रहे हैं। 

सैफ- करीना ने फोटोग्राफर्स को दिया केक

तैमूर के बर्थडे के मौके पर सैफ और करीना ने पार्टी वेन्यू के बाहर खड़े फोटोग्राफर्स को भी केक दिया। सैफ ने फोटोग्राफर्स को केक देते हुए कहा, 'यह आपके लिए है। आप इसे काट लो और खा लो। तैमूर की तरफ से। यहां आने के लिए आप सबका शुक्रिया।' इसके बाद उन्होंने फोटोग्राफर्स को खाने के डब्बे भी दिए। इस दौरान करीना भी उनके साथ मौजूद थीं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।