लाइव टीवी

Taimur Bday Photos: तैमूर के बर्थडे पर घर में की गई खास सजावट, परिवार के लोगों की मौजूदगी में हुआ सेलिब्रेशन

Updated Dec 21, 2020 | 11:25 IST

करीना कपूर खान और सैफ अली खान के बेटे तैमूर अली खान 20 दिसंबर को चार साल के हो गए हैं। तैमूर के बर्थडे की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। देखें फोटोज।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
Taimur Ali Khan Birthday Celebration Photos
मुख्य बातें
  • 20 दिसंबर, 2020 को चार साल के हुए तैमूर अली खान
  • कोरोना वायरस के चलते घर पर ही सेलिब्रेट किया गया तैमूर का बर्थडे।
  • तैमूर क जन्मदिन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाईं।

बॉलीवुड के सबसे चर्चित और पसंदीदा स्टार किड तैमूर अली खान 20 दिसंबर को चार साल के हो गए हैं। कोरोना वायरस के चलते इस साल तैमूर का बर्थडे हर साल से काफी अलग रहा और केवल परिवार की मौजूदगी में इस खास दिन को सेलिब्रेट किया गया। 

तैमूर के बर्थडे में करीना कपूर खान और सैफ अली खान के अलावा उनके नाना- नानी रणधीर कपूर और बबीता कपूर शामिल हुए। इसके अलावा एक्ट्रेस करिश्मा कपूर, सोहा अली खान, कुणाल खेमू और ईनाया नौमी खेमू शामिल हुए। तैमूर के बर्थडे के मौके पर घर में खास डेकोरेशन करवाया गया। दरअसल तैमूर के बर्थडे पर घर में जो बैलून लगाए गए उनपर एवेंजर्स और हल्क जैसे कैरेक्टर्स बने हुए थे, मुमकिन है ये तैमूर के पसंदीदा कैरेक्टर्स होंगे। 

तैमूर के बर्थडे पर करीना का खास पोस्ट

मेरा बच्चा .. मैं 4 साल की उम्र में तुम्हारे दृढ़ संकल्प, समर्पण और फोकस को देखकर खुश हूं। जो घास काट रहा है और गाय को खिला रहा है .. भगवान मेरे मेहनती लड़के को आशीर्वाद दें। लेकिन रास्ते में बर्फ का स्वाद लेना, फूलों को तोड़ना, ऊपर-नीचे कूदना, पेड़ों पर चढ़ना और केक खाना न भूले।' करीना ने आगे कहा, 'मेरे लड़के..अपने सपनों का पीछा करो और अपनी ठोड़ी को ऊपर रखो। लेकिन सबसे अहम कि अपने जीवन में वो करो जिससे तुम्हें खुशी मिले। कोई भी, कभी भी तुम्हारी अम्मा से ज्यादा तुम्हें प्यार नहीं करेगा। जन्मदिन मुबारक हो बेटा .. मेरा टिम।'

मालूम हो कि करीना ने साल 2012 में एक्टर सैफ अली खान से शादी की थी। इसके बाद साल 2016 में दोनों पहली बार पेरेंट्स बने और उनके बेटे तैमूर अली खान का जन्म हुआ। अब एक बार फिर करीना प्रेग्नेंट हैं और जल्द ही दोनों पेरेंट्स बनने वाले हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।