लाइव टीवी

Taimur Viral Video: एयरपोर्ट पर कैमरा देख भागने लगे तैमूर, मां करीना करती रहीं पकड़ने की कोशिश

Updated Nov 06, 2019 | 17:32 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) हाल ही में अपने बेटे तैमूर के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं। इस दौरान वो लगातार तैमूर को पकड़ने की कोशिश करती रहीं लेकिन वो हाथ छुड़ाकर भाग गए। उनका यह वीडियो वायरल हो गया है।

Loading ...
Taimur Ali Khan with mother Kareena Kapoor Khan
मुख्य बातें
  • करीना कपूर और उनके बेटे तैमूर हाल ही में एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए
  • इस दौरान तैमूर मां करीना से हाथ छुड़ाकर एयरपोर्ट पर लगातार भागते हुए नजर आए
  • तैमूर का यह वीडियो वायरल हो गया है जो उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है

बॉलीवुड एक्टर्स हमेशा से खबरों में रहें हैं लेकिन बीते कुछ समय से सेलेब्स के साथ- साथ उनके बच्चों भी खबरों में छाए रहते हैं। अगर स्टार किड्स की बात करें तो एक्ट्रेस करीना कपूर खान और सैफ अली खान के बेटे तैमूर अली खान सबसे ज्यादा चर्चा में बने रहते हैं। अक्सर तैमूर की नई तस्वीरें और वीडियो सामने आती रहती हैं जो उनके फैंस को काफी पसंद आती हैं।

तैमूर का एक और वीडियो सामने आया है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। दरअसल हाल ही में करीना और तैमूर एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए। इस दौरान तैमूर प्रिंटेड ब्लू टीशर्ट और ब्लू जींस पहने नजर आए तो वहीं करीना ब्लू डेनिम, ब्लैक टॉप और ब्लैक ब्लेजर पहने नजर आईं। सामने आई वीडियो में देखा जा सकता है कि तैमूर अपनी मां का हाथ छुड़ाकर भाग रहे हैं। करीना बार- बार तैमूर को पकड़ने की कोशिश करती हैं लेकिन वो हर बार उनसे दूर भाग जाते हैं। तैमूर का यह वीडियो उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है। किसी को उनका स्टाइल पसंद आ रहा है तो कोई उनकी इस क्यूट हरकत पर फिदा हो गया है। 

मालूम हो कि हाल ही में करीना कपूर ने ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में वुमंस T20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी से पर्दा उठाया था। ऐसा करने वाली वो पहली भारतीय महिला बनीं। वर्कफ्रंट की बात करें तो वो इरफान खान के साथ फिल्म अंग्रेजी मीडियम में नजर आएंगी, यह फिल्म साल 2017 में रिलीज हुई फिल्म हिंदी मीडियम की सीक्वल होगी। इसके अलावा वो अक्षय कुमार के साथ फिल्म गुड न्यूज में दिखाई देंगी, उनके अलावा फिल्म में दिलजीत कौर और कियारा आडवाणी भी नजर आएंगी। करीना करण जौहर की फिल्म मल्टीस्टारर फिल्म तख्त में भी काम करती दिखेंगी, जिसमें उनके अलावा रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, विक्की कौशल, भूमि पेडनेकर, जान्हवी कपूर और अनिल कपूर नजर आएंगे। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।