लाइव टीवी

Taimur Sweatshirt Price: बेहद सस्ती है तैमूर अली खान की ये स्वेटशर्ट, 400 रुपये से भी कम है इसकी कीमत

Updated Dec 30, 2020 | 12:55 IST

क्रिसमस के मौके पर तैमूर अली खान ने रेड कलर की स्वेटशर्ट पहनी जिसमें वो काफी कूल लग रहे थे। क्या आप जानते हैं कि इसकी कीमत 400 रुपये से भी कम है?

Loading ...
Taimur Ali Khan
मुख्य बातें
  • क्रिसमस के मौके पर तैमूर अली खान ने पहनी थी रेड स्वेटशर्ट।
  • 400 रुपये से भी कम है तैमूर की इस स्वेटशर्ट की कीमत।
  • जानें कितनी कीमत में खरीदी जा सकती है ये स्वेटशर्ट।

बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान और उनकी पत्नी करीना कपूर खान फिल्म इंडस्ट्री के सबसे पसंदीदा कपल्स में से एक हैं, जो अपने काम के साथ- साथ स्टाइल को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। तो वहीं दूसरी तरफ उनका बेटा तैमूर अली खान भी अपने जन्म के बाद से ही लाइमलाइट में बने हुए हैं। 

इतनी कम है कीमत

तैमूर की फोटोज व वीडियोज अक्सर सोशल मीडिया पर सामने आती रहती हैं और वो भी कई बार अपने कपड़ों व स्टाइल को लेकर चर्चा में आ चुके हैं। हाल ही में क्रिसमस के मौके पर तैमूर लाल रंग की स्वेटशर्ट पहने दिखे, जिसपर क्रिसमत और 'डायनासोर हॉलीडे क्लब' लिखा है। इसे तैमूर ने ब्लू कलर की डेनिम के साथ पहना। क्या आप जानते हैं कि तैमूर की इस स्वेटशर्ट की कीमत कितनी है? यह इतनी सस्ती है कि इसकी कीमत जान आप हैरान हो जाएंगे। तैमूर की इस क्यूट स्वेटशर्ट की कीमत 400 रुपये से भी कम है, इसकी कीमत है 389 रुपये।

सैफ- करीना ने क्रिसमस पर होस्ट की थी पार्टी

मालूम हो कि हाल ही में क्रिसमस के मौके पर हर साल की तरह सैफ और करीना ने अपने परिवार के सदस्यों और खास दोस्तों के लिए पार्टी होस्ट की थी, जिसमें करिश्मा कपूर, समायरा कपूर, कुणाल खेमू, सोहा अली खान, इनाया नौमी खेमू समेत परिवार के तमाम लोग शामिल हुए थे। करीना ने इंस्टाग्राम पर डिनर टेबल पर बैठे हुए क्रिसमस की फोटो शेयर की थी।

बिग ब्रदर बनने वाले हैं तैमूर

बता दें कि करीना प्रेग्नेंट हैं और वो जल्द ही दूसरी बार मां बनने वाली हैं, जिसके बाद तैमूर बिग ब्रदर बन जाएंगे। सैफ- करीना ने कुछ समय पहले खुद फैंस को यह खुशखबरी दी थी कि वो साल 2021 में दूसरी बार पेरेंट्स बनेंगे। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।