लाइव टीवी

Taimur's Video: फोटो खींच रहे फोटोग्राफर्स पर भड़के तैमूर अली खान का वीडियो वायरल, बोले- नो फोटो

Updated Dec 17, 2020 | 07:09 IST

तैमूर अली खान हाल ही में अपनी मां करीना कपूर खान के साथ नानी बबीता कपूर के घर पहुंचे। इस दौरान तैमूर फोटो खींच रहे फोटोग्राफर पर भड़के और उन्हें तस्वीर नहीं खींचने को कहते नजर आए।

Loading ...
मुख्य बातें
  • मां करीना कपूर खान संग नानी बबीता के घर पहुंचे तैमूर अली खान।
  • फोटो खींच रहे फोटोग्राफर्स पर भड़के तैमूर।
  • मालूम हो कि सैफ यह बता चुके हैं कि तैमूर को तस्वीरें खिंचवाना पसंद नहीं है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान और सैफ अली खान के बेटे तैमूर अली खान अक्सर चर्चा में बने रहते हैं। जन्म के बाद से ही तैमूर अपनी क्यूटनेस को लेकर खबरों में बने रहते हैं। 

तैमूर हाल ही में एक बार चर्चा में हैं। दरअसल हाल ही में वो अपनी मां करीना के साथ नानी बबीता कपूर के घर पहुंचे और इस दौरान वो ग्रे स्वेटशर्ट, ब्लू जींस और व्हाइट शूज पहने हुए थे। वहीं करीना फुल स्लीव्स की ब्लू ड्रेस औप पिंक स्लिपर्स पहने हुए थीं। 

कार से उतरते समय फोटोग्राफर तस्वीरें खींचने लगे, जिसपर तैमूर चिल्लाते हुए फोटो ना खींचने को बोलते नजर आए, उन्होंने कहा- 'नो फोटो'। इसके बाद तैमूर ने एक बार फिर जोर से फोटोग्राफर्स को यही बात कही। इस दौरान करीना उनका हाथ पकड़े उन्हें नजरअंदाज करती और पैपराजी की तरफ स्माइल करती दिखीं। मालूम हो कि यह पहली बार नहीं है जब तैमूर ने फोटोग्राफर्स को तस्वीर खींचने से मना किया हो, वो पहले भी कई बार ऐसा कर चुके हैं। 

कुछ समय पहले सैफ अली खान ने भी एक इंटरव्यू में यह बताया था कि तैमूर को तस्वीरें खिंचवाना पसंद नहीं है। उन्होंने कहा था कि जब भी करीना उनकी फोटो खींचने की कोशिश करती हैं तो वो (तैमूर) उन्हें ऐसा करने से मना करते हुए कहते हैं, 'नो फोटोज प्लीज'। 

बता दें कि सैफ और करीना का परिवार बढ़ने जा रहा है। करीना दूसरी बार प्रेग्नेंट हैं और जल्द ही मां बनने वाली हैं। तैमूर जल्द ही बड़े भाई बनेंगे। मालूम हो कि सैफ- करीना ने साल 2012 में शादी की थी और शादी के करीब चार साल 2016 में तैमूर का जन्म हुआ था। 
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।