लाइव टीवी

Taimur Video: अर्पिता खान की क्रिसमस पार्टी में पहुंचे तैमूर, फोटोग्राफर्स ने चिल्लाया नाम तो डर गए टिमटिम

Updated Dec 24, 2019 | 22:54 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Taimur Ali Khan videos: हाल ही में तैमूर अली खान, अर्पिता खान की क्रिसमस पार्टी में पहुंचे थे। यहां फोटोग्राफर्स उन्हें देखकर उनका नाम चिल्लाने लगे, ऐसे में तैमूर डरकर नैनी की गोद में चढ़ गए।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
Taimur Ali Khan videos: अर्पिता खान की क्रिसमस पार्टी में पहुंचे तैमूर
मुख्य बातें
  • अर्पिता खान और आयुष शर्मा ने रखी क्रिसमस पार्टी
  • क्यूट लुक में पहुंचे तैमूर अली खान
  • तैमूर की फोटोज और वीडियोज हो रही हैं वायरल

बॉलीवुड डीवा करीना कपूर खान और सैफ अली खान के बेटे तैमूर अली खान सबसे पॉपुलर स्टार किड्स में से एक हैं। छोटी-सी उम्र में ही तैमूर के ढेरों फैंस हैं, जो उनकी एक झलक पाकर खुश हो जाते हैं। तैमूर मीडिया के भी फेवरेट हैं और जैसे ही वे दिखते हैं, मीडिया के सारे कैमरे उन्हीं पर होते हैं। हाल ही में तैमूर, सलमान खान की बहन अर्पिता खान और आयुष शर्मा की क्रिसमस पार्टी में पहुंचें। ये पार्टी अर्पिता और आयुष ने अपने बेटे आहिल शर्मा के लिए रखी थी। यहां से तैमूर की कुछ वीडियोज और फोटोज वायरल हो रही हैं।

सोशल मीडिया पर तैमूर की वीडियोज सामने आई हैं। एक वीडियो में वे कार से उतरते हुए फोटोग्राफर्स को ग्रीट कर रहे हैं, वहीं दूसरी वीडियो में वे उनसे डरते हुए दिख रहे हैं। दरअसल तैमूर अपनी नैनी के साथ पार्टी में पहुंचे। यहां फोटोग्राफर्स उनका नाम चिल्लाते हुए फोटोज लेने लगे, ऐसे में तैमूर डरकर अपनी नैनी की गोद में चले गए। पार्टी में तैमूर फुल स्लीव्ज की चैकर्ड शर्ट और हाफ पैंट में बेहद क्यूट लग रहे थे।

यहां देखें Taimur की वीडियोज और फोटोज:

इस पार्टी में तैमूर के अलावा कई सेलेब्स अपने बच्चों के साथ पहुंचे थे। यहां करण जौहर अपने जुड़वां बच्चों यश और रुही के साथ रेड मैचिंग कलर में पहुंचे।

उनके अलावा तुषार कपूर अपने  बेटे लक्ष्य कपूर, रितेश देशमुख अपने दोनों बेटों, सुनील ग्रोवर अपने परिवार और प्रज्ञा कपूर ने अपने दोनों बच्चों के साथ पार्टी अटैंड की। यहां अर्पिता और आयुष भी स्टाइलिश अंदाज में दिखे। ये पार्टी स्टार किड्स से सजी रही।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।