लाइव टीवी

मास्क लगाकर सड़क पर नजर आते ही इंटरनेट पर फिर छा गए तैमूर, लोगों ने किए मजेदार मीम

Updated Jul 24, 2020 | 12:44 IST

Taimur Ali Khan Latest Image: करीना कपूर और सैफ अली खान का 3 साल के बेटे तैमूर अली खान शुक्रवार सुबह से ही ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा है। मास्क के साथ उनकी नई झलक दिखते ही फैंस के बीच उनकी चर्चा शुरु हो गई है।

Loading ...
मास्क लगाकर सड़क पर चलते तैमूर अली खान
मुख्य बातें
  • मास्क के साथ सड़क पर नजर आए तैमूर
  • नई फोटो आते ही सोशल मीडिया पर हुए ट्रेंड
  • लोगों ने फोटो के साथ शेयर किए मजेदार मीम

मुंबई: तैमूर अली खान के लिए फैंस में जो उत्साह दिखता है वह शायद ही किसी और स्टार किड के लिए देखने को मिलता होगा। तैमूर फिलहाल 3 साल के ही हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर उनके सैकड़ों फैन-क्लब हैं। उनकी तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट पर सामने आते ही वायरल होने लगते हैं। एक समय था जब उनके लिए जुनून को देखकर सब हैरान रह जाते थे।

मौजूदा परिस्थिति को देखते हुए करीना और सैफ के पास खूब समय है जो वह अपने बच्चे के साथ बिताना पसंद कर रहे हैं। तैमूर लगातार स्पॉटलाइट में बने रहते हैं और लोग उनकी क्यूटनेस पर फिदा हो जाते हैं।

शुक्रवार को सुबह से ही ट्विटर पर तैमूर ट्रेंड कर रहे हैं और आज का दिन उनका बर्थडे या अन्य कोई विशेष अवसर नहीं है। सिर्फ उनकी लेटेस्ट सामने आने के बाद ऐसा हो रहा है। एक 3 साल का स्टारकिड सभी सितारों की लाइमलाइट चुराते हुए नजर आ रहा है। इस बीच तैमूर की तारीफ करते हुए कई मजेदार मीम भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

महामारी को ध्यान में रखते हुए, हालांकि तैमूर पहले की तरह बार-बार नजर नहीं आते हैं लेकिन इस बार वह अपने मास्क के साथ बाहर निकले हैं। हाल ही में उन्हें अपनी नैनी के साथ देखा गया था और इससे पहले, उन्हें अपने बांद्रा स्थित अपार्टमेंट के नीचे डैडी सैफ के साथ स्पॉट किया गया था।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।