लाइव टीवी

TanhaJi के एक्‍टर अजय देगवन के पास है 54 करोड़ का घर, 84 करोड़ के प्राइवेट जेट में करते हैं सफर

Updated Nov 20, 2019 | 13:19 IST

बॉलीवुड एक्‍टर अजय देवगन अपनी आने वाली फ‍िल्‍म तन्‍हाजी के ट्रेलर र‍िलीज के मौके पर 6.95 करोड़ की कार में सवार होकर पहुंचे। ऐसे में हम आपको बता रहे हैं उनके महंगे शौक, लग्‍जरी लाइफस्‍टाइल के बारे में।

Loading ...
Ajay Devgn in TanhaJi

बॉलीवुड एक्‍टर अजय देवगन इन दिनों अपनी आने वाली फ‍िल्‍म तन्‍हाजी को लेकर चर्चा में हैं। ओम राउत के न‍िर्देशन में बनी यह फ‍िल्‍म मराठाओं की वीरता की कहानी को पर्दे पर लेकर आएगी। इस फ‍िल्‍म में अजय देवगन लीड रोल में हैं और वह सूबेदार तान्हाजी मालुसरे का किरदार निभा रहे हैं। तानाजी मालुसरे छत्रपति शिवाजी महाराज के घनिष्ठ मित्र और मराठा सरदार थे। वे छत्रपति शिवाजी महाराज के साथ मराठा साम्राज्य, हिंदवी स्वराज्य स्थापना के लिए सुभेदार (किल्लेदार) की भूमिका निभाते थे। 1670 ई. में हुई सिंहगढ़ की लड़ाई में महती भूमिका के लिए तान्‍हाजी को याद किया जाता है। 

हाल ही में इस फ‍िल्‍म के ट्रेलर र‍िलीज के मौके पर अजय देवगन पूरी कास्‍ट के साथ नजर आए। मुंबई में आयोजित इस कार्यक्रम में अजय देवगन जींस टीशर्ट में पहुंचे। हालांकि अपने अंदाज से ज्‍यादा ध्‍यान खींचा उनकी लग्‍जरी कार ने। यहां वह 6.95 करोड़ की कार में सवार होकर पहुंचे। आपको बता दें कि अजय देवगन के शौक काफी महंगे हैं और वह लग्‍जरी लाइफस्‍टाइल पसंद करते हैं। 

अजय देवगन ट्रेलर र‍िलीज के मौके पर जिस ब्‍लैक कलर की कार में सवार होकर पहुंचे, वह है Rolls-Royce Cullinan SUV। यह कार देश में चुनिंदा शख्सियतों के पास ही है। 6.95 करोड़ की यह कार अजय देवगन ने जुलाई 2019 में खरीदी है। यह कार भारत की सबसे महंगी एसयूवी है। अजय देवगन कारों के शौकीन हैं। उनके बाद 1.5 करोड़ की Maserati Quattroporte, मर्सडीज बेंज W115 220डी, मिनी कूपर, BMW Z4, रेंज रोवर जैसी कारें भी हैं। 

अजय देवगन मुंबई में करोड़ों के बंगले में रहते हैं लेकिन उनके बाद लंदन में भी एक बंगला है जिसकी कीमत 54 करोड़ है। यह बंगला काफी खूबसूरत है। अजय देवगन के बाद जो सबसे कीमती चीजें हैं, उनमें है Hawker 800 प्राइवेट जेट। इसकी कीमत 84 करोड़ है। अजय देवगन ने नेटवर्थ 260 करोड़ रुपये है और उनकी सालाना कमाई 32 करोड़ है। वहीं उनकी प्रोडक्‍शन कंपनी अजय देवगन फ‍िल्‍म्‍स भी 100 करोड़ की है। 

1. Rolls-Royce Cullinan SUV 

2. Hawker 800 – Rs 84 crore

3. House in London – Rs 54 crore

4. Maserati Quattroporte – Rs 1.5 crore

5. Range Rover Vogue – Rs 2.05 crore

बता दें कि तान्‍हाजी में अजय देवगन के सामने सैफ अली खान हैं। वह उदयभान का रोल निभा रहे हैं, वहीं काजोल सावित्रीबाई और शरद केलकर शिवाजी महाराज का रोल निभा रहे हैं। एक्‍टर पंकज त्रिपाठी मिर्जा राजा जय सिंह और अभिनेत्री नेहा शर्मा कमला देवी का रोल निभाएंगे। ये फिल्म अजय देवगन की 100वीं फिल्म है जोकि 10 जनवरी 2020 को पर्दे पर आने वाली है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।