लाइव टीवी

Tanhaji Trailer: सामने आया फ‍िल्‍म तान्हाजी का ट्रेलर, मराठा साम्राज्‍य के लिए लड़ते नजर आए अजय देवगन

Updated Nov 19, 2019 | 13:48 IST |

Tanhaji Trailer Video: अजय देवगन की फिल्म तान्हाजी का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस फिल्म में वे सूबेदार तान्हाजी मालुसरे का किरदार निभा रहे हैं।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
Tanhaji Trailer: अजय देवगन की तान्हाजी का ट्रेलर हुआ रिलीज
मुख्य बातें
  • अजय देवगन की तान्हाजी का ट्रेलर हुआ रिलीज
  • सूबेदार तान्हाजी मालुसरे के रूप में दिखेंगे अजय देवगन
  • अगले साल 10 जनवरी को रिलीज होगी तान्हाजी

बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की फिल्म तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर को लेकर दर्शकों में काफी क्रेज है। फिल्म के कुछ पोस्टर्स सामने आ चुके हैं। इसमें अजय के साथ काजोल और सैफ अली खान नजर आने वाले हैं। फिल्म में अजय देवगन सूबेदार तान्हाजी मालुसरे का किरदार निभा रहे हैं। पोस्टर्स के बाद अब तान्हाजी का ट्रेलर रिलीज किया गया है। 

ट्रेलर में सूबेदार तान्हाजी मालुसरे की वीरता को दिखाया गया है। इसमें तान्हाजी बने अजय मराठा साम्राज्य के लिए लड़ते हुए नजर आ रहे हैं। ट्रेलर में सैफ और अजय के ही ज्यादा सीन्स हैं। उदय भान के रूप में सैफ की एक्टिंग अच्छी लग रही है। काजोल, सावित्रीबाई के रूप में जम रही हैं। खास बात ये ही कि तान्हाजी को 3डी में रिलीज किया जाएगा।

ट्रेलर से पहले अजय ने फिल्म का एक नया पोस्टर शेयर किया था। जिसमें वे सिर पर पगड़ी बांधे युद्ध के लिए तैयार लग रहे हैं। उन्होंने हाथ में तलवार और ढाल ली हुई है। ढाल पर त्रिशूल बना हुआ है। इसी पोस्टर के साथ अजय ने ट्रेलर की भी घोषणा की थी। सोमवार को ही फिल्म से काजोल का फर्स्ट लुक सामने आया था।

देखें Tanhaji: the unsung warrior का Trailer:

तान्हाजी की अगर बात करें ये फिल्म सूबेदार तान्हाजी मालुसरे पर आधारित है। वे छत्रपति शिवाजी महाराज की सेना में सैन्य नेता थे। ये फिल्म अजय देवगन की 100वीं फिल्म है। इसमें सैफ अली खान, उदय भान का किरदार निभा रहे हैं। इनके अलावा फिल्म में शरद केलकर, जगापति बाबू और पंकज त्रिपाठी भी अहम रोल में हैं।

तान्हाजी अगले साल 10 जनवरी को रिलीज होने वाली है। इसकी सीधी टक्कर दीपिका पादुकोण की फिल्म छपाक से होगी। हालांकि दोनों फिल्म एक-दूसरे से बिल्कुल अलग हैं। तान्हाजी जहां एक पीरियड फिल्म है, वहीं छपाक में एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल की जिंदगी को दिखाया जाएगा।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।