लाइव टीवी

Tanhaji Unsung Warrior Box Office: दूसरे दिन तान्हाजी की बॉक्स ऑफिस पर दहाड़, इतनी हुई कुल कमाई

Updated Jan 12, 2020 | 12:08 IST

Tanhaji the unsung warrior Box Office Collection: अजय देवगन की फिल्म तान्हाजी द अनसंग वारियर की कमाई पहले दिन के मुकाबले दूसरे दिन जबरदस्त उछाल आया है। जानिए कितनी हुई दो दिन में कमाई...

Loading ...
Tanhaji Unsung Warrior
मुख्य बातें
  • अजय देवगन की फिल्म तान्हाजी की बॉक्स ऑफिस में दहाड़ जारी है।
  • पहले दिन के मुकाबले दूसरे दिन फिल्म की कमाई में जबरदस्त इजाफा हुआ है।
  • तान्हाजी की कमाई दो दिन 35.67 करोड़ रुपए हो गई है।

मुंबई. साल 2020 में बॉक्स ऑफिस के पहले बड़े क्लैश में अजय देवगन की फिल्म तान्हाजी द अनसंग वॉरियर बाजी मारते नजर आ रही है। पहले दिन के मुकाबले दूसरे दिन फिल्म की कमाई में जबरदस्त इजाफा हुआ है। दो दिन में फिल्म ने 35.67 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है। 

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक तान्हाजी द अनसंग वॉरियर ने दूसरे दिन 20.57 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। तान्हाजी ने पहले दिन 15.10 करोड़ रुपए की कमाई की थी। इस फिल्म का कुल कलेक्शन 35.67 करोड़ रुपए हो गया है।

तरण आदर्श के मुताबिक फिल्म मेट्रो, मास बेल्ट, सिंगल स्क्रीन्स और मल्टीप्लेक्स में काफी पसंद की जा रही है। फिल्म को महाराष्ट्र सर्किट में काफी पसंद किया जा रहा है। फिल्म को माउथ पब्लिसिटी का जबरदस्त फायदा मिला है।

तान्हाजी अनसंग वारियर भारत में 3880 स्क्रीन्स में रिलीज हुई थी। वहीं, विदेश में ये फिल्म 660 स्क्रीन्स में रिलीज हुई थी। फिल्म को कुल 4540 स्क्रीन्स मिले है। तान्हाजी को 3D में रिलीज किया गया है। इसके अलावा तान्हाजी को मराठी भाषा में भी रिलीज किया गया है। 

तान्हाजी को बॉक्स ऑफिस पर छपाक से टक्कर मिल रही है। छपाक ने दो दिन में 11.67 करोड़ का कलेक्शन किया है। छपाक के अलावा तान्हाजी की टक्कर रजनीकांत की फिल्म दरबार से भी है। इसके अलावा अक्षय कुमार की फिल्म गुड न्यूज भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है।     

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।