लाइव टीवी

Tik Tok में 18 साल की जन्नत जुबैर रहमानी के हैं करोड़ों फॉलोवर्स, देखें वायरल Videos

Updated Oct 05, 2019 | 19:32 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Jannat Zubair Rehmani Tik Tok Videos: टिकटॉक (TikTok) ऐप में जन्नत जुबैर रहमानी सबसे ज्यादा फॉलोवर्स वाली एक्ट्रेस हैं। जन्नत कई सेलेब्स और अपने भाई के साथ वीडियो बनाती हैं। देखें उनके वायरल टिक टॉक वीडियोज...

Loading ...
Jannat Zubair Rehmani
मुख्य बातें
  • 18 साल की जन्नत जुबैर रहमान के टिक टॉक में लगभग दो करोड़ फॉलोवर्स हैं।
  • जन्नत कई सेलेब्स और अपने भाई अयान जुबैर के साथ भी वीडियो बनाती हैं। 
  • जन्नत जुबैर रहमानी के भाई अयान जुबैर रहमानी भी टिक टॉक में काफी पॉपुलर हैं।

मुंबई. टिक टॉक ऐप का खुमार बॉलीवुड और टीवी सेलेब्स पर जमकर चढ़ा है। बॉलीवुड और टीवी जगत के कई ऐसे सेलेब्स हैं जो टिक टॉक में भी स्टार है। इनमें से एक नाम है पॉपुलर चाइल्ड आर्टिस्ट जन्नत जुबैर रहमानी। जन्नत कई सेलेब्स और अपने भाई अयान जुबैर के साथ भी वीडियो बनाती हैं। 

18 साल की जन्नत जुबैर रहमान के टिक टॉक में लगभग दो करोड़ फॉलोवर्स हैं। जन्नत की क्यूटनेस के लोग काफी दीवाने हैं। जन्नत जुबैर रहमानी ने फुलवा , हार जीत जैसे टीवी सीरियल में काम किया है। इसके अलावा जन्नत हिचकी, लव का दी एंड जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। 

जन्नत जुबैर रहमानी मिस्टर फैसू से लेकर कई सेलेब्स के साथ टिक टॉक वीडियो बनाती हैं। जन्नत जुबैर रहमानी का एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें जन्नत कबीर सिंह का पॉपुलर गाना बेख्याली के साथ लिप सिंक कर रही हैं। इसे तान लाख 52 हजार लोग लाइक कर चुके हैं।  

शहर की लड़की पर किया डांस 
जन्नत जुबैर रहमानी का टिक टॉक वीडियो काफी वायरल हुआ था। इस वीडियो में वह खानदानी शफाखाने के गाने शहर की लड़की पर डांस कर रही हैं। इस वीडियो को लगभग 8 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। 

जन्नत जुबैर ने मिलिंद गाबा के साथ भी परफॉर्म किया था। जन्नत मिलिंद के गाने जिंदगी दी पौड़ी पर एक्टिंग की थी। इसके अलावा जन्नत जुबैर रहमानी ने टिक टॉक स्टार मिस्टर फैजू के साथ केसरी के गाने 'माही वे' पर परफॉर्म कर रही हैं।   


  

भाई अयान जुबैर रहमानी भी उतने ही पॉपुलर 
जन्नत जुबैर रहमानी के भाई अयान जुबैर रहमानी भी टिक टॉक में काफी पॉपुलर हैं। जन्नत अक्सर अपने भाई के साथ टिक टॉक वीडियो बनाती हैं।जन्नत ने हाल ही में एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें वह अपने भाई के साथ मुन्नाभाई का डायलॉग बोलती नजर आ रही हैं। 

अयान जुबैर रहमानी  'जोधा-अकबर', 'मेरी पहचान' और 'चक्रवर्ती अशोक सम्राट' जैसे सीरियल्स में काम कर चुके हैं। जन्नत ने कहा था कि जब पहली बार मैं आयान के साथ टिक टॉक वीडियो बनाई तो वह इतना लोकप्रिय हुआ कि काफी ज्यादा खुश हुई थी। 
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।