लाइव टीवी

TikTok पर छाया यो यो हनी सिंह का हमशक्ल, वीडियो देखकर आप भी हो जाएंगे हैरान

Updated Oct 23, 2019 | 22:44 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

TikTok Video: कुछ दिन पहले टिक टॉक की मधुबाला भी सामने आई थीं। अब एक और स्टार का हमशक्ल सामने आया है जो कि उन्हीं की तरह दिखता है। हम बात कर रहे हैं सिंगर-रैपर हनी सिंह के हमशक्ल की।

Loading ...
टिक टॉक स्टार अंकित नेगी।
मुख्य बातें
  • टिक टॉक पर इन दिनों हनी सिंह का लुक अलाइक छाया हुआ है।
  • टिक टॉक के हनी सिंह का असली नाम अंकित नेगी है।
  • अंकित नेगी अपने वीडियोज से खूब गदर मचा रहे हैं।

टिक टॉक पर आए दिन नए-नए वीडियो वायरल होते रहते हैं। कभी टिक टॉक पर शाहरुख खान, सलमान खान के हमशक्ल सामने आते हैं तो कभी रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के लुक अलाइक मिल जाते हैं। कुछ दिन पहले टिक टॉक की मधुबाला भी सामने आई थीं। जो कि काफी हद तक वेटरन एक्ट्रेस मधुबाला की तरह दिखती हैं। वैसे अब एक और स्टार का हमशक्ल सामने आया है जो कि उन्हीं की तरह दिखता है। अब आप सोच रहे होंगे भला ये कौन है? तो आपको बता दें हम बात कर रहे हैं सिंगर-रैपर हनी सिंह के हमशक्ल की।
जी हां, टिक टॉक पर इन दिनों हनी सिंह का ये लुक अलाइक छाया हुआ है। टिक टॉक के हनी सिंह के नाम से फेमस हुए अंकित नेगी अपने वीडियोज से खूब गदर मचा रहे हैं। अंकित नेगी टिक टॉक पर यो यो हनी सिंह की के अंदाज में वीडियोज बनाते हैं। उनके ये वीडियोज फैन्स को खूब पसंद आते हैं और इसी वजह से अब तक उनके कई फैन्स भी बन चुके हैं। 


अंकित नेगी का लुक एकदम हनी सिंह की तरह है। उन्हें देखकर बिल्कुल यो-यो हनी सिंह की याद आती है। हाल ही में अंकित नेगी ने हनी सिंह के कई गानों पर वीडियोज बनाए हैं। इसमें ना सिर्फ वो गाना गाते हुए रैप करते हैं। साथ ही वीडियो में अंकित खूब एक्टिंग भी करते हैं। 

टिक टॉक स्टार अंकित नेगी का पूरा एटिट्यूड हनी सिंह के जैसा है। ना सिर्फ वो उनकी तरह ड्रेसअप करते हैं बल्कि गोगल से लेकर गले में चेन तक भी हनी सिंह की तरह पहनते हैं। इसी वजह से अंकित नेगी काफी हद तक हनी सिंह के जैसे दिखते हैं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।