लाइव टीवी

Top 5 Bollywood News : 22 अक्टूबर से महाराष्ट्र में खुलेंगे सिनेमाघर,अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड के भाई अरेस्ट

Bollywood  News 25 September 2021| बॉलीवुड न्यूज 25 सितंबर 2021
Updated Sep 25, 2021 | 22:44 IST

Top 5 Bollywood News 25 Sept 2021: महाराष्ट्र सरकार ने राज्य में सिनेमाघर खोलने की इजाजत दे दी है। वहीं, अक्षय कुमार ने फिल्म सूर्यवंशी की रिलीज डेट की घोषणा कर दी है। जानिए बॉलीवुड की आज की बड़ी खबरें...

Loading ...
Bollywood  News 25 September 2021| बॉलीवुड न्यूज 25 सितंबर 2021Bollywood  News 25 September 2021| बॉलीवुड न्यूज 25 सितंबर 2021
Bollywood News 25 September 2021
मुख्य बातें
  • महाराष्ट्र सरकार ने 22 अक्टूबर से राज्य में सिनेमाघर खोलने की इजाजत दे दी है।
  • दिवाली के मौके पर अक्षय कुमार की फिल्म सूर्यवंशी रिलीज होगी।
  • अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स के भाई एगिसिलाओस को एनसीबी ने अरेस्ट किया है

मुंबई. बॉलीवुड के लिए शनिवार का दिन साल की सबसे बड़ी खुशखबरी लेकर आया। महाराष्ट्र सरकार ने सिनेमाघरों को दोबारा खोलने की अनुमति दे दी है। वहीं, अक्षय कुमार की फिल्म सूर्यवंशी इस साल दिवाली में रिलीज होगी। 

महाराष्ट्र की सीएम उद्धव ठाकरे ने राज्य में सिनेमाघर खोलने की घोषणा की है। 22 अक्टूबर 2021 से राज्य के सभी सिनेमाघर खुल जाएंगे। सीएमओ महाराष्ट्र के ऑफिशियल अकाउंट से ट्वीट किया, 'महाराष्ट्र में थिएटर, ऑडिटोरियम 22 अक्टूबर 2021 से खुलेंगे। इस दौरान कोविड के सुरक्षा मानकों का ध्यान रखा जाएगा। जल्द ही एसओपी की घोषणा की जाएगी।'

दिवाली पर रिलीज होगी सूर्यवंशी 
महाराष्ट्र में सिनेमाघर खुलने के बाद अक्षय कुमार ने अपनी फिल्म सूर्यवंशी की रिलीज की घोषणा कर दी है। अक्षय कुमार की फिल्म सूर्यवंशी इस साल दिवाली के मौके पर रिलीज होगी। अक्षय ने अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए फैंस को ये खुशखबरी दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक अक्षय कुमार की फिल्म सूर्यवंशी की बॉक्स ऑफिस में मार्वल की एटेर्नल्स से टक्कर होगी।

इस फिल्म में नजर आएंगी शहनाज गिल
बिग बॉस 13 की कंटेस्टेंट शहनाज गिल अब दिलजीत दोसांझ के साथ पंजाबी फिल्म 'हौसला रख' में नजर आने वाली हैं। दिलजीत दोसांझ ने फिल्म का पहला पोस्टर शेयर किया है। इसमें शहनाज गिल नजर आ रही हैं। दिलजीत ने बताया कि फिल्म का ट्रेलर सोमवार दोपहर 1 बजे रिलीज होगा। वहीं, फिल्म 15 अक्टूबर को वर्ल्डवाइड रिलीज होगी। 

अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड के भाई गिरफ्तार 
ड्रग्स केस में अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स के भाई एगिसिलाओस को एनसीबी ने गोवा से अरेस्ट कर लिया है। गोवा में एगिसिलाओस के पास कुछ मात्रा में ड्रग्स बरामद हुए थे। अर्जुन रामपाल ने अपना बयान जारी कर कहा, 'प्यारे दोस्तों और फैंस आज जो हुआ उससे जितने आप शौक हैं, उतना मैं भी हूं। मेरा परिवार कानून को मानने वाला है। वह व्यक्ति मेरे पार्टनर का भाई है इसके अलावा मेरा कोई रिश्ता नहीं है।'

जया बच्चन को फिल्म इंडस्ट्री में हुए 50 साल
वेट्रन एक्ट्रेस जया बच्चन को फिल्म इंडस्ट्री में 50 साल पूरे हो गए हैं। जया बच्चन ने साल 1971 में फिल्म गुड्डी से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। अभिषेक बच्चन ने सोशल मीडिया पर इस मौके पर अपनी मम्मी की फोटोज शेयर की है। 

अभिषेक बच्चन ने कैप्शन में लिखा, 'मैं उनका बेटा होने के लिए आभारी हूं और फिल्म इंडस्ट्री में उन्हें 50 साल पूरे करते देखना गर्व का पल है। सिनेमा के 50 साल मुबारक हो मां, आई लव यू।'
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।