लाइव टीवी

Top Bollywood News Today: शुरू हुए मौनी रॉय के शादी के फंक्शंस तो खास अंदाज में अनुष्का शर्मा ने दी प्रियंका चोपड़ा को मां बनने की बधाई 

Top Bollywood News Today In Hindi 26 January 2022, See Here Top And Trending Bollywood News Of The Day 26 January 2022 In Hindi
Updated Jan 26, 2022 | 23:53 IST

Top Bollywood News Today, 26 January 2022: बॉलीवुड जगत से आज कई बड़ी खबरों ने लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है। मौनी रॉय, अनुष्का शर्मा, जान्हवी कपूर और आदिवी शेष समेत कई बॉलीवुड सितारे आज सुर्खियों में बने रहे। 

Loading ...
Top Bollywood News Today In Hindi 26 January 2022, See Here Top And Trending Bollywood News Of The Day 26 January 2022 In HindiTop Bollywood News Today In Hindi 26 January 2022, See Here Top And Trending Bollywood News Of The Day 26 January 2022 In Hindi
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
बॉलीवुड जगत की खबरें
मुख्य बातें
  • शुरू हुईं मौनी रॉय की शादी की रस्में।
  • खास अंदाज में अनुष्का ने दी प्रियंका को मां बनने की बधाई। ‌
  • वायरल हुईं जान्हवी कपूर के क्रिकेट कैंप की तस्वीरें।

Top And Trending Bollywood News Today, 26 January 2022: रोजाना की तरह आज भी बॉलीवुड इंडस्ट्री से कई बड़ी और ट्रैंडिंग खबरें सामने आईं जो लोगों के लिए चर्चा का विषय बन गईं। आज बॉलीवुड अदाकारा अनुष्का शर्मा, प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस, मौनी रॉय, जान्हवी कपूर और आदिवी शेष समेत कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज लाइमलाइट में रहे। यहां आप बॉलीवुड जगत से सामने आईं दिनभर की बड़ी खबरें देख सकते हैं।

शुरू हुए मौनी रॉय के प्री-वेडिंग फंक्शंस 

बॉलीवुड की जानी-मानी अदाकारा मौनी रॉय जल्द ही अपने बॉयफ्रेंड सूरज नांबियार से शादी करने वाली हैं। मौनी रॉय और सूरज नांबियार के प्री वेडिंग फंक्शंस शुरू हो गए हैं जिनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तहलका मचा रही हैं। हाल ही में मौनी रॉय और सूरज नांबियार की हल्दी सेरिमनी की फोटोज सामने आईं हैं जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि मौनी रॉय अपने परिवार के सदस्य और खास दोस्तों के साथ अपनी हल्दी सेरिमनी को एंजॉय कर रही हैं।

Also Read: एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर पर बनी फिल्मों से मच गया था तहलका, बॉक्स ऑफिस पर हसीन दिलरुबा समेत इन फिल्मों ने की थी ताबड़तोड़ कमाई

मजाकिया अंदाज में अनुष्का शर्मा ने प्रियंका चोपड़ा को दी बधाई

हाल ही में जानी-मानी अदाकारा प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस माता-पिता बने हैं। इन दोनों सेलिब्रिटीज ने 15 जनवरी को अपने घर में सरोगेसी के जरिए नन्हें मेहमान का स्वागत किया था। इस बात की जानकारी प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने सोशल मीडिया के जरिए लोगों को दी थी। हाल ही में, अनुष्का शर्मा ने प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस को मजाकिया अंदाज में माता-पिता बनने की बधाई दी है। अनुष्का शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा 'प्रियंका और निक को मुबारकबाद। अपनी रातों की नींद हराम करने के लिए और अद्वितीय आनंद और प्रेम के लिए आप दोनों तैयार हो जाइए। नन्हें मेहमान को ढेर सारा प्यार।' प्रियंका चोपड़ा निक जोनस ने यह खुशखबरी सुनाते हुए लोगों को उनकी प्राइवेसी का सम्मान करने की अपील की थी।

Also Read: Bhoothnath में अमिताभ के साथ दिखा ये बच्चा अब हो गया बड़ा, देने लगा है एक्‍टर्स को टक्‍कर

वायरल हुईं जान्हवी कपूर की क्रिकेट कैंप की तस्वीरें 

हाल ही में बॉलीवुड की जानी-मानी अदाकारा जान्हवी कपूर ने क्रिकेट कैंप अटेंड करते हुए कुछ तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि जान्हवी कपूर जाने-माने भारतीय क्रिकेटर दिनेश कार्तिक के साथ मौजूद हैं। जान्हवी कपूर धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले बनने वाली फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही की तैयारी कर रही हैं। इस फिल्म में उनके साथ जाने-माने अभिनेता राजकुमार राव भी नजर आएंगे। 

आदिवी शेष की फिल्म मेजर की रिलीज टली 

हाल ही में यह खबर सामने आई है कि आदिवी शेष अभिनीत मेजर के निर्माताओं ने इस फिल्म के रिलीज डेट को टाल दिया है। कहा जा रहा है कि कोरोनावायरस की तीसरे लहर की वजह से लगे कर्फ्यू और प्रतिबंधों को मध्य नजर रखते हुए फिल्म के निर्माताओं ने फिल्म को स्थगित करने की घोषणा की है। एक आधिकारिक बयान जारी करते हुए निर्माताओं ने कहा कि महामारी से उत्पन्न हुई मौजूदा स्थिति को देखते हुए फिल्म मेजर की रिलीज डेट को स्थगित करने का फैसला उन्होंने लिया है। मेजर पहली ऐसी फिल्म नहीं है जिसे कोरोनावायरस की तीसरी लहर की वजह से टाल दिया गया है। इससे पहले बॉलीवुड की जानी-मानी कई फिल्मों की रिलीज डेट टाली गई हैं।

एथनिक वियर में सारा अली खान ने ढाया कहर

हाल ही में सारा अली खान ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी एक तस्वीर साझा की है जो उनके फैंस को बहुत पसंद आ रही है। सारा अली खान द्वारा साझा किए गए तस्वीर में यह देखा जा सकता है कि वह एथनिक वियर में इंदौर में आखिरी सूर्यास्त के नजारों का लुत्फ उठा रही हैं। सारा अली खान और एक्टर विक्की कौशल अपनी आगामी फिल्म की शूटिंग पिछले कुछ दिनों से इंदौर में कर रहे थे। इस फिल्म की शूटिंग इंदौर में खत्म हो गई है जिसकी वजह से सारा अली खान ने इंदौर में अपना आखिरी सनसेट इंजॉय किया।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।