लाइव टीवी

जब वरुण धवन ने कहा- नताशा के साथ पसंद है लिव इन में रहना, परिवार चाहता है करें शादी

Updated Jan 23, 2021 | 15:28 IST

वरुण धवन और नताशा दलाल अलीबाग में शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। वरुण धवन ने करीना कपूर के शो में अपनी लव स्टोरी का खुलासा किया था। वरुण ने कहा कि वह नताशा के साथ लिव इन में रहना पसंद करते हैं।

Loading ...
Varun Dhawan And Natasha Dalal
मुख्य बातें
  • वरुण धवन और नताशा दलाल जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।
  • वरुण धवन ने करीना कपूर के शो में अपनी लव स्टोरी का खुलासा किया था।
  • वरुण धवन ने बताया कि वह लिव इन रिलेशन में रहना पसंद करते हैं।

मुंबई. वरुण धवन और नताशा दलाल 24 जनवरी को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। वरुण और नताशा की शादी की रस्में मुंबई के अलीबाग में शुरू हो गई है। शादी से पहले वरुण धवन ने करीना कपूर के शो में अपनी लव स्टोरी का खुलासा किया था। वरुण धवन ने बताया कि वह शादी से ज्यादा लिव इन में रहना पसंद करते हैं।

करीना कपूर के शो में वरुण धवन ने अपने और नताशा दलाल के रिश्तों के बारे में खुलकर बात की थी। इस इंटरव्यू में वरुण धवन ने कहा था कि वह नताशा के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहना पसंद करते हैं। 

बकौल वरुण धवन, 'नताशा के घरवालों और मुझे लिव-इन रिलेशनशिप से कोई दिक्कत नहीं है लेकिन मेरे माता-पिता हमें चाहते थे... क्योंकि अब मेरे पास मेरी अपनी जगह है।'

ऐसी है लव स्टोरी 
वरुण धवन ने करीना कपूर के शो में अपनी लव स्टोरी भी बताई है। वरुण के मुताबिक नताशा दलाल ने उनके प्रपोजल को चार बार रिजेक्ट किया था। वरुण ने कहा कि हम स्कूल में जाया करते थे। 

वरुण के मुताबिक वो येलो हाउस में थीं। वहीं, मैं रेड हाउस में था।  लंच में कैंटीन में हमें खाना और एनर्जी ड्रिंक दी जाती थी। जब वह आई थी तो मुझे उसे देखते ही प्यार हो गया था। 

घर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम
वरुण धवन और नताशा दलाल अपने परिवार सहित मुंबई के अलीबाग में पहुंच गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक शनिवार रात हल्दी, मेहंदी और बाकी रस्में भी शुरू हो जाएगी। 

खबरों के मुताबिक वरुण और नताशा की मेहंदी रस्म के लिए वीना नागदा रिजॉर्ट पहुंच चुकी हैं। वहीं, सोशल मीडिया पर शादी के वेन्यू 'द मैन्शन हाउस' को दुल्हन की तरह सजाया गया है।    

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।