लाइव टीवी

[VIDEO] माता-पिता बनने जा रहे विराट-अनुष्का ने काटा केक, सामने आया टीम RCB के साथ सेलिब्रेशन का वीडियो

Updated Aug 29, 2020 | 14:27 IST

जैसे ही विराट कोहली अपने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम के साथियों के साथ अनुष्का शर्मा के साथ शादी के बंधन में बंधे। इस जोड़े ने टीम के साथ अपनी गर्भावस्था की खबरें मनाईं।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली
मुख्य बातें
  • जनवरी 2021 में माता-पिता बनने वाले हैं विराट कोहली और अनुष्का शर्मा
  • सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए की थी खुशखबरी की घोषणा
  • अब सामने आया टीम रॉयल चैलेंजर्स के साथ जश्न मनाते हुए केक काटने का वीडियो

मुंबई: अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के जल्द माता पिता बनने की घोषणा करने के बाद इंटरनेट पर मानो तूफान ही आ गया।इस खबर ने जाहिर तौर पर फैंस को बहुत उत्साहित कर दिया। दिसंबर 2017 में शानदार शादी करने वाले दंपति के पहले बच्चे को लेकर बीते समय कई बार अटकलें लगती रही हैं।

लॉकडाउन के दौरान अनुष्का पाताल लोक और बुलबुल जैसे कुछ प्रोजेक्ट की मदद से ऑनलाइन अपने फैंस का मनोरंजन करती रहीं। हालांकि अभिनेत्री काफी समय खुद किसी फिल्म में नजर नहीं आई हैं, लेकिन उन्होंने बतौर निर्माता हाल में खुद को साबित किया है। दूसरी ओर हाल ही में कपल ने टीम के साथ अपने माता पिता बनने का जश्न मनाते हुए केक काटा है।

इस दौरान विराट एक बार फिर अपने साथियों के साथ नजर आए और हाल ही में इस जोड़ी ने टीम रॉयल चैलेंजर्स के साथ कुछ क्वालिटी टाइम बिताया है। यहां उनकी कुछ तस्वीरें और वीडियो देख सकते हैं।

\

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज से आज एक पोस्ट साझा की गई, जिसके साथ शेयर किए गए वीडियो में दिखाया गया था कि कैसे बैंगलोर में क्वारंटाइन के 7 दिनों के बाद टीम के साथी बॉन्डिंग सेशन कर रहे हैं। टीम एक निजी बीच (समुद्र तट) पर एक साथ मस्ती करते नजर आ रहे हैं।

जैसे ही अनुष्का अपने पति के साथ इस कार्यक्रम में पहुंची, टीम ने कपल के साथ केक काटते हुए खुशी के पल का जश्न मनाया। वीडियो में, आरसीबी के आधिकारिक इंस्टा हैंडल द्वारा साझा किया गया है जिसमें विराट-अनुष्का केक काटते हुए दिखाई दे रहे हैं।

जहां विराट कैजुअल व्हाइट टीशर्ट और ब्लैक शॉर्ट्स पहने हुए हैं, वहीं अनुष्का ऑरेंज प्रिंटेड ड्रेस में दिख रही हैं। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के मुताबिक वह जनवरी 2021 में दो से तीन होने वाले हैं। बता दें कि अनुष्का को आखिरी बार 2018 में आनंद एल. राय की फिल्म ज़ीरो में देखा गया था।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।