लाइव टीवी

Bollywood Throwback: जब नील नितिन मुकेश ने गुलाब लेकर 3 घंटे किया था Deepika Padukone का इंतजार

प्रदीप कुमार तिवारी | सीनियर रिपोर्टर
Updated Jun 18, 2020 | 10:34 IST

Neil Nitin Mukesh Deepika Padukone Movie : दीपिका पादुकोण और नील नितिन मुकेश ने साथ में फ‍िल्‍म लफंगे में काम क‍िया था। नील ने एक क‍िस्‍सा दीपिका के साथ प‍िछले द‍िनों शेयर क‍िया था।

Loading ...
Deepika Padukone and Neil Nitin Mukesh
मुख्य बातें
  • दीपिका पादुकोण और नील नितिन मुकेश ने साल 2010 में साथ काम क‍िया था
  • दोनों की फ‍िल्‍म आई थी लफंगे पर‍िंदे, बॉक्‍स ऑफ‍िस पर नहीं कर पाई थी कुछ खास
  • नील नितिन मुकेश ने साल 2017 में रुक्मिणी सहाय से शादी की थी

दीपिका पादुकोण और नील नितिन मुकेश के बारे में बॉलीवुड में एक क‍िस्‍सा अक्‍सर शेयर क‍िया जाता है। साल 2010 में दोनों ने फिल्म 'लफंगे परिंदे' में एक साथ काम किया। हालांकि, ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं कर पाई। लेकिन दिलचस्प बात ये है कि, फिल्म 'लफंगे परिंदे' के सेट पर दोस्ती होने के पहले दोनों एक-दूसरे से अनजान थे।

दोनों ने ही स्वीकार किया कि वे खास रिश्ते में बंधे हुए हैं। लोगों के ध्यान तब इस ओर गया जब जब नील ने एक ट्वीट किया। अभिनेता ने अपने ट्वीट में लिखा था - मैं दीपिका के घर के बाहर हाथों में लाल गुलाब लिए 3 घंटे तक खड़ा रहा। उसके बाद मुझे ध्यान आया कि दीपिका तो फिल्म 'आरक्षण' के प्रोमोशन के लिए यहां हैं ही नहीं।"

फिल्म 'लफंगे परिंदे' के सेट पर नील और दीपिका की अच्छी दोस्ती हो गई थी। यही नहीं, एक इंटरव्यू में नील ने कहा था कि दीपिका बहुत प्यारी हैं और उन्हें बहुत अच्छी लगती हैं। नील ने कहा था कि वे मेरे पारिवारिक सदस्य की तरह हैं। वो मेरी इतनी खास दोस्त हैं जिनके साथ मैं सुबह चार बजे भी बात कर सकता हूं।

सिर्फ नील ही नहीं, दीपिका ने भी उनकी खूब तारीफ की थी। दीपिका ने कहा था कि नील एक केयरिंग पर्सन हैं। एक इंटरव्यू में 'पीकू' की अभिनेत्री ने बताया था - नील के साथ काम करने का अनुभव शानदार था। मुझे लगता है कि वह एक अच्छे और देखभाल करने वाले व्यक्ति हैं, जो सेट पर सभी का ध्यान रखते हैं।

जब नील ने क‍िया था दीपिका का मेकअप

दीपिका ने यहां तक बताया था कि एक दिन नील ने सेट पर उनका मेकअप भी किया था। नील काफी सपोर्टिव हैं और उन्होंने हमेशा मेरी हौसला बढ़ाया है। दीपिका ने बताया था कि नील को मेरी परफॉर्मेंस की काफी चिंता रहती थी और सेट पर वह हमेशा मेरी उत्साह बढ़ाते थे।

बता दें कि साल 2018 में दीपिका ने सबको चौंकाते हुए एक्टर रणवीर सिंह से शादी कर ली थी। वहीं, नील ने भी साल 2017 में रुक्मिणी सहाय से शादी कर ली थी। दोनों के एक बेटी भी है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।