लाइव टीवी

Priyanka Chopra: शादी के ख्याल से घबरा जाती थीं प्रियंका चोपड़ा, 20 साल की उम्र में किया था ये फैसला

Updated Nov 07, 2020 | 21:13 IST

Priyanka Chopra on Marriage: प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने साल 2018 में शादी की थी। प्रियंका चोपड़ा ने बताया कि उन्हें एक वक्त शादी के ख्याल से डर लगा करता था।

Loading ...
Priyanka Chopra And Nick Jonas
मुख्य बातें
  • प्रियंका चोपड़ा ने शादी को लेकर खुलासा किया है।
  • प्रियंका ने कहा कि वह शादी के ख्याल से सहज नहीं थीं।
  • प्रियंका चोपड़ा ने कहा कि एक वक्त वह शादी के ख्याल से काफी परेशान थीं।

मुंबई. प्रियंका चोपड़ा ने साल 2018 में निक जोनस से शादी की है। प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर निक जोनस के साथ फोटोज शेयर करती हैं। हालांकि, प्रियंका चोपड़ा जब 20 साल की थीं तो उन्होंने शादी न करने का फैसला किया था। 

पीपुल्स मैग्जीन से बातचीत में प्रियंका चोपड़ा ने कहा कि एक वक्त वह शादी के ख्याल से काफी परेशान थीं। उन्होंने कहा कि जब वह छोटी थी तो दुल्हन बनने का सपना देखा करती थीं। 

प्रियंका के मुताबिक 20 साल की उम्र के बाद उन्होंने शादी का ख्याल छोड़ दिया है। हालांकि, उन्होंने कहा कि जब वह निक जोनस से मिली तो उन्हें लगा कि यह सही शख्स हैं।

बताया था मिस वर्ल्ड का किस्सा 
प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में मिस वर्ल्ड 2000 का एक किस्सा शेयर किया था। प्रियंका ने बताया था कि वह स्टेज पर शर्मिंदा होने से बची थी। बकौल प्रियंका- 'मेरी ड्रेस एक टेप से जुड़ी हुई थी। प्रतियोगिता खत्म होते तक ये टेप काफी ढीला हो गया था।'

बकौल प्रियंका चोपड़ा- ' ये काफी स्ट्रेस से भरा हुआ था। रैंप वॉक करते हुए मैं पूरा वक्त नमस्ते कर रही थीं। लोगों का लग रहा था मैं नमस्ते कर रही थीं पर मैं हाथ जोड़ते हुए अपनी ड्रेस को संभाल रही थी।'

इन फिल्मों में आएंगी नजर 
वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा नेटफ्लिक्स पर आने वाली फ‍िल्‍म ‘द व्हाइट टाइगर’ में नजर आएंगी। इस फिल्म में वह राजकुमार राव के साथ स्‍क्रीन पर नजर आने वाली हैं। 

नेटफ्लिक्स ने इसके लिए दोनों का फर्स्ट लुक शेयर किया है। फर्स्‍ट लुक देखकर फैंस उत्‍साहित हैं और उन्‍हें इसकी रिलीज का इंतजार है। यह फिल्म अरविंद अडिगा की पुस्‍तक द व्हाइट टाइगर पर बनाई गई है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।