लाइव टीवी

Neetu Kapoor Birthday: प्रेग्नेंट नीतू कपूर पर पति ऋषि कपूर ने लगाए थे ये आरोप, बाद में हुआ था गलती का एहसास

Updated Jul 08, 2020 | 06:18 IST

Neetu Kapoor Birthday: जब नीतू कपूर प्रेग्नेंट थीं तब ऋषि कपूर डिप्रेशन में चले गए थे और उन्होंने अपनी पत्नी पर गंभीर आरोप लगाए थे। इसका खुलासा ऋषि कपूर ने खुद अपनी

Loading ...
Neetu Kapoor and Rishi Kapoor
मुख्य बातें
  • 63 साल की हुईं एक्ट्रेस नीतू कपूर
  • नीतू कपूर का असली नाम हरनीत कौर है
  • नीतू ने 22 जनवरी 1980 को ऋषि कपूर से शादी की थी

Neetu Kapoor Birthday Special: बॉलीवुड एक्ट्रेस नीतू कपूर का आज जन्मदिन है और वो 63 साल की हो गई हैं। नीतू कपूर का जन्म 8 जुलाई 1958 को हुआ था और उनके पेरेंट्स ने उनका नाम हरनीत कौर रखा। नीतू ने 8 साल की उम्र से ही एक्टिंग शुरू कर दी और वो सूरज, दस लाख, दो कलियां, वारिस और पवित्र पापी जैसी फिल्मों में चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर नजर आईं।

करीब 50 फिल्मों में निभाया लीड रोल

नीतू कपूर ने साल 1973 में फिल्म रिक्शावाला से डेब्यू किया था, जिसमें वो रणधीर कपूर से साथ नजर आईं। इसके बाद अगले 10 साल तक उन्होंने करीब 50 फिल्मों में लीड रोल निभाया। इस दौरान उन्होंने करीब 12 फिल्मों में एक्टर ऋषि कपूर के साथ काम किया जिसमें खेल खेल में, रफू चक्कर, कभी कभी, अमर अखबर एंथनी, दुनिया मेरी जेब में और पति पत्नी और वो जैसी फिल्में शामिल हैं। 

साल 1980 में की शादी

कई फिल्मों में साथ काम करने के बाद दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया और 22 जनवरी 1980 को दोनों ने मुंबई में शादी कर ली। शादी के बाद 15 सितंबर 1980 को उनकी पहली संतान का जन्म हुआ। उनके घर बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी पैदा हुईं, लेकिन नीतू के लिए प्रेग्नेंसी का समय काफी मुश्किल रहा था। इसका खुलासा खुद ऋषि कपूर ने अपनी बायोग्राफी 'खुल्लम खुल्ला' में किया था।

ऋषि कपूर ने नीतू पर लगाए थे ये आरोप

अपनी बायोग्राफी में ऋषि कपूर ने बताया कि उनकी जिंदगी में भी काफी उतार चढ़ाव आए थे। उनकी पहली फिल्म बॉबी सुपरहिट साबित हुई तो उनकी उम्मीदें खुद से काफी बढ़ गईं थीं और उन्हें उम्मीद थी कि बाकि फिल्में भी सुपरहिट साबित होंगी लेकिन जब फिल्में फ्लॉप हुईं तो वो परेशान हो गए। तब उन्होंने नीतू कपूर से शादी कर ली थी और फिल्में फ्लॉप होने के कारण वो परेशान थे और फिल्में फ्लॉप होने के चलते धीरे- धीरे वो डिप्रेशन में जाने लगे। इसके बाद ऋषि कपूर ने अपनी असफलताओं के लिए नीतू को जिम्मेदार ठहराना शुरू कर दिया, जिससे दोनों के रिश्ते तनावपूर्ण हो गए।

बाद में हुआ गलती का एहसास 

इस किताब में ऋषि कपूर ने लिखा, 'नीतू प्रेग्नेंट थीं और हमारी बेटी रिद्धिमा का जन्म होने वाला था और इस हालत में उसे मेरे ऐसे बर्ताव को सहना पड़ा। बाद में मैं अपने कलीग्स, परिवार और दोस्तों की मदद से इस हालत से बाहर निकला लेकिन मैं यह समझ सकता हूं कि मेरा ऐसे बर्ताव से उसे दुख हुआ होगा।'

मालूम हो कि नीतू और ऋषि कपूर की जोड़ी फिल्म इंडस्ट्री की सबसे पसंदीदा जोड़ियों में से एक थी। इस साल 30 अप्रैल को कैंसर के चलते ऋषि कपूर का निधन हो गया। वो पिछले करीब दो साल से कैंसर से पीड़ित थे और इस दौरान नीतू हमेशा उनके साथ रहीं और उनका पूरा साथ दिया। बता दें कि दोनों के दो बच्चे हैं। बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी और बेटा रणबीर कपूर। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।