लाइव टीवी

क्या Alia Bhatt देंगी फैंस को डबल धमाका, हॉलीवुड में एंट्री के साथ क्या Ranbir Kapoor के साथ शादी का करेंगी खुलासा

Updated Nov 06, 2021 | 14:35 IST

Alia Bhatt Hollywood Debut: शादी को लेकर चर्चा में बनी आलिया भट्ट जल्द ही अपना हॉलीवुड डेब्यू कर सकती हैं। हॉलीवुड और अपनी शादी को लेकर आलिया भट्ट जल्द कोई बड़ा अनाउंसमेंट कर सकती हैं। 

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर
मुख्य बातें
  • शादी को लेकर सुर्खियों में हैं आलिया भट्ट।
  • बॉलीवुड एक्ट्रेस जल्द कर सकती हैं हॉलीवुड में एंट्री।
  • जल्द ऐलान कर सकती हैं अपनी शादी की तारीख।

Alia Bhatt Hollywood Debut And Marriage Date: बॉलीवुड अदाकारा आलिया भट्ट (Alia Bhatt) किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। पिछले कुछ हफ्तों से बॉलीवुड की जानी-मानी अदाकारा आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और अभिनेता रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) अपनी शादी को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। पिछले कुछ दिनों से यह अफवाह फैल रही है कि यह दोनों सितारे जल्द ही एक दूसरे के साथ सात फेरे ले सकते हैं। हाल ही में एक खबर ने सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया था। इस खबर के अनुसार आलिया भट्ट और रणबीर कपूर दिसंबर 2021 में शादी कर सकते हैं। मगर, Pinkvilla की एक खबर के अनुसार आलिया भट्ट और रणबीर कपूर अगले साल जनवरी में शादी करेंगे। सिर्फ इतना ही नहीं बल्कि आलिया भट्ट अपनी शादी के साथ एक और बड़ी खुशखबरी फैंस को दे सकती हैं। 

आलिया भट्ट दे सकती हैं खुशी का डबल डोज

Pinkvilla की खबर के अनुसार आलिया भट्ट ना ही सिर्फ 2022 में शादी करेंगी बल्कि वह 2022 में अपने पहले हॉलीवुड प्रोजेक्ट का एलान भी कर सकती हैं। India Today की एक खबर के अनुसार आलिया भट्ट को William Morris Endeavor के ऑपोजिट हॉलीवुड फिल्म के लिए साइन किया गया है। इस रिपोर्ट के मुताबिक आलिया भट्ट जल्द ही एक हॉलीवुड स्टूडियो के साथ यह डील कर सकती हैं। फिलहाल इस हॉलीवुड प्रोजेक्ट की जानकारी नहीं दी गई है। मगर रिपोर्ट के अनुसार आलिया भट्ट के पास कई स्क्रिप्ट्स आईं थीं, मगर सिर्फ एक स्क्रिप्ट  ने आलिया भट्ट का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित किया। इस खबर के अनुसार आलिया भट्ट 2022 में अपने हॉलीवुड प्रोजेक्ट को लेकर अनाउंसमेंट कर सकती हैं।

हाल ही में आलिया भट्ट ने अपने कथित बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर के साथ दीपावली का त्योहार मनाया था। आलिया भट्ट ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर भी दीपावली की तस्वीरें शेयर की थीं। इन तस्वीरों में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के बीच का कनेक्शन साफ-साफ देखा जा सकता है। दोनों एक दूसरे के साथ पोज देते हुए नजर आ रहे थे। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।