लाइव टीवी

World Environment Day 2020: अनुष्का शर्मा, करण जौहर ने ली ये शपथ, भूमि पेडनेकर ने कहा- खुले में न करें शौच

Updated Jun 05, 2020 | 12:43 IST

World Environment Day Celebs Wishes: विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर बॉलीवुड सेलेब्स भी अपनी तरफ से पर्यावरण संरक्षण पर खास मैसेज दे रहे हैं। देखें क्या दिया सेलेब्स ने खास संदेश...

Loading ...
World Environment Day
मुख्य बातें
  • दुनिया भर में आज विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जा रहा है।
  • बॉलीवुड सेलेब्स सोशल मीडिया पर शपथ ले रहे हैं।
  • भूमि पेडनेकर, आयुष्मान खुराना, करण जौहर और अनुष्का शर्मा ने वीडियो पोस्ट किया है।

मुंबई. पूरी दुनिया आज विश्व पर्यावरण दिवस मना रही है। बॉलीवुड सेलेब्स भी सोशल मीडिया पर पर्यावरण संरक्षण के लिए पोस्ट कर रहे हैं।  इस मौके पर एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर ने नया गाना धक धक धरती भी जारी किया है। 

भूमि पेडनेकर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में वह कह रही हैं कि- 'अगर हमें कोरोना वायरस को हराना है तो हाथ जोड़ने होंगे। थूकने की आदत को छोड़ दें। ये जानलेवा बीमारी थूकने से ही फैलती है।' 

भूमि वीडियो में कह रही हैं- ' हम लोगों को टॉयलेट कैंपेन से भी जुड़ना होगा और इस देश को साफ बनाना होगा। हम सब मिलकर शपथ लेते हैं कि हम इधर-उधर थूकने की आदत को छोड़कर देश को कोरोना मुक्त बनाएंगे।'

 

अजय देवगन, अक्षय कुमार ने ऐसे किया विश 
अजय देवगन ने सोशल मीडिया पर अपने बेटे युग देवगन के साथ एक फोटो शेयर की है। फोटो के साथ उन्होंने लिखा- 'प्रकृति का पोषण करें। अपने ग्रह का संरक्षण करें। धरती माता उतनी ही संवेदनशील है जितना कि आप और मैं।'

अनुष्का शर्मा ने भी सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है। वीडियो में अनुष्का शर्मा कह रही हैं- इस पर्यावरण दिवस में मेरी केवल एक ख्वाहिश है कि हम अपनी धरती के सभी जीव जंतुओं के साथ बराबरी और दया रखें। 


 

आयुष्मान खुराना ने भी पोस्ट किया वीडियो 
आयुष्मान खुराना ने भी पर्यावरण दिवस के मौके पर एक वीडियो पोस्ट किया है। आयुष्मान कह रहे हैं कि- मेरे एक इच्छा है कि हम सब पानी का सोच समझकर इस्तेमाल करें। ये बहुत ही अहम संसाधन है। 


 

करण जौहर ने भी वीडियो पोस्ट कर कहा- 'यह विश्व पर्यावरण दिवस हमारे लिए जल संरक्षण और जल संसाधनों के संरक्षण के लिए है। यह कुछ ऐसा है जो मैं पिछले काफी समय से कर रहा हूं और यश और रूही को भी सिखा रहा हूं।'
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।