लाइव टीवी

स्कूल से शुरू हुई थी यो यो हनी सिंह की लव स्टोरी, 20 साल डेटिंग के बाद की थी शादी

प्रदीप कुमार तिवारी | सीनियर रिपोर्टर
Updated Aug 23, 2020 | 20:17 IST

सिंगिंग की दुनिया में चमकने वाले सितारों में से एक हैं हनी सिंह। यो यो हनी सिंह को लेकर दर्शकों में खूब दीवानगी है। हनी सिंह की प्रेम कहानी दिलचस्प है। स्कूल के दिनों में ही हनी सिंह शालिनी पर अपना दिल दे बैठे।

Loading ...
Honey Singh
मुख्य बातें
  • हनी सिंह अपने गानों को लेकर काफी विवादों में रहे हैं।
  • हनी और शालिनी ने 23 जनवरी, 2011 को गुरुद्वारे में सिख रीति-रिवाज से शादी की थी।
  • मुश्किल समय में शालिनी ने हनी सिंह का हर कदम पर साथ दिया।

मुंबई. अपनी आवाज से लाखों दिलों पर राज करने वाले सिंगर यो यो हनी सिंह बीमारी के चलते काफी समय लाइमलाइट से दूर थे। किसी भी पार्टी या शादी समारोह में हनी सिंह का गाना ना बजे, ये मुमकिन नहीं है। मार्च में हनी सिंह ने  लोका गाने से एक बार फिर से प्रशंसकों का दिल जीत लिया। लेकिन क्या आप जानते हैं हनी सिंह ने अपनी स्कूल फ्रेंड शालिनी से शादी की है।

हनी सिंह ने अपनी शुरुआती पढ़ाई पंजाब से की फिर वह फैमिली के साथ दिल्ली आ गए। दिल्ली आने के बाद हनी ने गुरु नानक पब्लिक स्कूल से आगे की पढ़ाई पूरी की। यहीं उनकी मुलाकात शालिनी से हुईं। इसके बाद म्यूजिक की डिग्री के लिए हनी लंदन चले गए लेकिन दोनों का रिलेशन बरकरार रहा।

शालिनी और हनी के प्यार की कहानी बेहद अलग इसलिए है, क्योंकि हनी सिंह ने 20 साल तक एक ही लड़की को डेट किया और उसी से शादी भी की। हनी सिंह, जो कभी हृदेश सिंह हुआ करते थे। स्कूल के दिनों में ही हनी सिंह शालिनी पर अपना दिल हार बैठे थे। हनी और शालिनी ने एक दूसरे को कई साल तक डेट किया है।

साल 2011 में की शादी
स्कूलिंग के बाद हनी सिंह म्यूजिक की डिग्री के लिए लंदन चले गए लेकिन दोनों में प्यार बना रहा। लंदन से लौटने के बाद हनी और शालिनी ने 23 जनवरी, 2011 को गुरुद्वारे में सिख रीति-रिवाज से शादी कर ली। हालांकि, सिंगर और रैपर हनी सिंह ने शुरुआत में अपनी शादी की बात छुपाकर रखी और खुद को सिंगल बताते रहे।

साल 2011 में जब उनकी शादी की कुछ तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हुईं तो उनका कहना था कि ये फोटोशूट की तस्वीरें हैं। आखिरकार शादी के चार साल बाद सिंगिंग रियलिटी शो 'इंडियाज रॉ स्टार' (2014) में शादी की बात कबूल कर ली थी।

बायपोलर डिसऑर्डर से जुझ चुके हैं हनी सिंह
हनी गंभीर मानसिक बीमारी बायपोलर डिसऑर्डर से जुझ चुके हैं। कहा तो यह भी गया कि उन्होंने रिहैब सेंटर में इलाज कराया है। खैर अब हनी पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं और उन्होंने बॉलीवुड में वापसी भी कर ली है।

हनी सिंह ने लॉकडाउन में जबरदस्त ट्रांसफोर्मेशन किया है। लॉकडाउन के दौरान हनी सिंह की कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। हनी सिंह का वजन बीमारी के बाद बढ़ गया था जो उनके म्यूजिक वीडियो 'लोका' में साफ दिखा।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।