लाइव टीवी

जले चेहरे के साथ जीनत अमान ने दिया था सत्यम शिवम सुंदरम का ऑडिशन, कमाई में हेमा मालिनी को देती थी टक्कर

Zeenat Amaan
Updated Nov 19, 2020 | 06:05 IST

Zeenat Amaan Birthday: 70 और 80 के दशक की पॉपुलर एक्ट्रेस जीनत अमान का आज बर्थडे है। जीनत अमान ने अपने ग्लैमरस अंदाज से कई साल तक राज किया था।जानिए जीनत अमान के लाइफ के Facts...

Loading ...
Zeenat AmaanZeenat Amaan
Zeenat Amaan
मुख्य बातें
  • जीनत अमान आज अपना 69वां बर्थडे मना रही हैं।
  • जीनत अमान 70 के दशक की सबसे ग्लैमरस और पॉपुलर एक्ट्रेस थीं।
  • हेमा मालिनी के बाद जीनत अमान बॉलीवुड की दूसरी हाएस्ड पेड एक्ट्रेस थीं।

मुंबई. बॉलीवुड की वेट्रन एक्ट्रेस जीनत अमान आज (19 नवंबर) को अपना 69वां बर्थडे मना रही हैं।  19 नवंबर 1951 को जन्मी जीनत अमान अपने दौर की बेहद स्टाइलिश एक्ट्रेस रही हैं। जीनत के पिता अमानुल्ला खान एक स्क्रिप्ट राइटर थे जो पाकीजा और मुगल ए आजम जैसी फिल्मों की स्क्रिप्ट लिख चुके हैं। 

70 और 80 के दशक में जीनत अमान ने अपने ग्लैमरस अंदाज से कई साल तक राज किया था। फिल्मों में आने से पहले उन्होंने साल 1970 में मिस एशिया पैसिफिक का खिताब अपने नाम किया था।      

जीनत अमान ने फिल्म 'हलचल' से डेब्यू किया था। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर नहीं चली। इसके बाद उन्होंने अपना बैग पैक करके इंडिया छोड़ने का प्लान कर लिया था, लेकिन तभी देवानंद ने उन्हें फिल्म हरे राम हरे कृष्णा ऑफर की। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। 

Zeenataman

ऐसी मिली थी सत्यम शिवम सुंदरम
जीनत अमान को राज कपूर की फिल्म सत्यम शिवम सुंदरम से कामयाबी मिली थी। जीनत अमान एक बार अपने जले चेहरे के साथ राज कपूर से मिली थी। तब सत्यम शिवम सुंदरम फिल्म के लिए एक्ट्रेस की तलाश कर रहे थे। 

जीनत अमान गांव की वेशभूषा में जीनत अमान राज कूपर के ऑफिस पहुंची थीं। ऑडिशन देखकर राज कपूर को उन्हें बतौर फिल्म की लीड एक्ट्रेस साइन करना पड़ा। 1976-80 के दौर में हेमा मालिनी के अलावे जीनत अमान सबसे ज्यादा फीस पाने वाली अभिनेत्री थी। 

विवादों में रही थीं पर्सनल लाइफ 
जीनत अमान की पर्सनल लाइफ विवादों में रही थीं। एक वक्त उन्होंने संजय खान को डेट किया था।  संजय खान के साथ रिलेशनशिप के दौरान उनके साथ काफी मारपीट होती थी। 

संजय खान ने उन्हें एक बार इतनी बुरी तरह मारा था कि जीनक की आंखों के नीचे काले धब्बे पड़ गए थे और उनकी आंखों की रौशनी भी कम हो गई थी। इसके बाद उन्होंने एक्टर मजहर खान से शादी की थी। मजहर की साल 1998 में मौत हो गई थी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।