लाइव टीवी

पर्दे पर ऐत‍िहास‍िक क‍िरदारों में आईं ये एक्‍ट्रेस, देखें क‍िसका लुक रहा बेस्‍ट

Updated Nov 05, 2019 | 18:04 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

बॉलीवुड में पीर‍ियड फिल्‍मों का एक अलग ही चार्म है। तभी तो ऐश्‍वर्या राय बच्‍चन, दीपिका पादुकोण, कंगना रनौत और कृति सेनन जैसे नए नाम तक इन क‍िरदारों में नजर आए हैं।

Loading ...
1/ 6
तस्वीर साभार: Instagram

बॉलीवुड में पर्दे पर जब भी इतिहास के पन्‍ने पलटे जाते हैं, तब कई सशक्‍त मह‍िला क‍िरदार हमारे सामने जीवंत नजर आते हैं। कई अभ‍िनेत्र‍ियां इस तरह के क‍िरदारों में दर्शकों की वाहवाही लूट चुकी हैं। 

2/ 6
तस्वीर साभार: Instagram

आशुतोष गोवार‍िकर की फ‍िल्‍म पानीपत में कृति सेनन ने पार्वती बाई का किरदार निभाया है। वह अर्जुन कपूर की पत्‍नी के रोल में हैं। पारंपर‍िक मराठी पहनावे में वह जंच रही हैं। 

3/ 6
तस्वीर साभार: Instagram

दीपिका पादुकोण ने पद्मावत में रानी पद्मावती का रोल बड़ी खूबसूरती से न‍िभाया। पहनावा हो या भाषा, दीपिका ने अपने क‍िरदार को हमेशा के लिए यादगार बना द‍िया है। 

5/ 6
तस्वीर साभार: Instagram

रानी जोधा के रूप में ऐश्‍वर्या राय को देखकर दर्शक स्‍तब्‍ध रह गए थे। वह चाहे सादे लिबास में पर्दे पर आईं या शाही अवतार में, हर अंदाज में वह जोधा को जीती नजर आई थीं।

6/ 6
तस्वीर साभार: Instagram

बाजीराव मस्‍तानी में प्र‍ियंका चोपड़ा अगर काशी बाई का रोल नहीं निभातीं तो फ‍िल्‍म शायद इतनी प्रभावी न बन पाती। सेकंड लीड में होने के बावजूद प्र‍ियंका ने इस फ‍िल्‍म में जान फूंक दी थी। 

Chandrayaan 3

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।