लाइव टीवी

75 लाख रु. की साड़ी पहन अभिषेक बच्चन की दुल्हन बनी थीं ऐश्वर्या राय, देखें बॉलीवुड कपल का वेडिंग एल्बम

Updated Apr 20, 2020 | 15:03 IST |

Aishwarya Rai Abhishek Bachchan Wedding Anniversary: अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की शादी मुंबई की ग्लैमरस शादियों में से एक थी। जिसकी एक झलक हर कोई देखना चाहता था....

Loading ...
1/ 6

ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की आज यानी 20 अप्रैल को 13वीं वेडिंग एनिवर्सरी है। 2007 में कपल शादी के बंध में बंधा था और ऐश-अभिषेक की शादी खूब चर्चा में रही थी। अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की शादी मुंबई की ग्लैमरस शादियों में से एक थी। जिसकी एक झलक हर कोई देखना चाहता था। आइए 13 साल बाद एक नजर डालते हैं अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय के वेडिंग एल्बम पर....

2/ 6

ऐश्वर्या राय की शादी हिंदू रीति रिवाज से हुई थी और शादी के सभी फंक्शन अमिताभ बच्चन के बंगले प्रतिक्षा में धूमधाम से हुए थे। वहीं रिसेप्शन होटल ताज में दिया गया था। मेहंदी सेरेमनी में ऐश्वर्या ने पिंक कलर का आउटफिट पहना था जिसमें वो काफी खूबसूरत लगीं थीं। 

3/ 6

ऐश्वर्या राय बच्चन ने अपनी शादी में 75 लाख रुपए की साड़ी पहनी थी। इसे खास डिजाइनर नीता लूला ने ऐश के लिए तैयार किया थ। वहीं अभिषेक बच्चन ने अबु जानी और संदीप खोसला की डिजाइन की शेरवानी पहनी थी। 

5/ 6

ऐश्वर्या और अभिषेक ने साल 2000 में पहली बार फिल्म 'ढाई अक्षर प्रेम के' में साथ काम किया था। बाद में दोनों ने कुछ ना कहो, बंटी और बबली, उमराव जान, धूम-2, गुरु, सरकार राज, रावन जैसी फिल्मों में साथ काम किया। 

6/ 6

साल 2010 में ऐश्वर्या गुजारिश में नजर आई थीं और इसी के बाद उन्होंने कुछ टाइम के लिए फिल्मों से दूरी बना ली। फैमिली को ध्यान में रखते हुए ऐश्वर्या ने ये निर्णय लिया था। हालांकि 5 साल बाद ऐश ने जज्बा से फिर से फिल्मों में कमबैक किया। वहीं अभिषेक साल 2000 से लगातार फिल्मों में एक्टिव हैं। आखिरी बार उन्हें फिल्म मनमर्जियां में देखा गया था। 

Chandrayaan 3

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।