लाइव टीवी

'लेडी गुंडा' के नाम से मशहूर थीं ब‍िपाशा बसु, बॉयफ्रेंड से शादी के लिए छोड़ द‍िया था मिनी स्‍कर्ट पहनना

Updated Sep 23, 2019 | 16:06 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

बिपाशा बसु (Bipasha Basu) ने हाल ही में बॉलीवुड में 18 साल पूरे कर क‍िए हैं। उन्‍होंने फ‍िल्‍म अजनबी से फ‍िल्‍म इंडस्‍ट्री में कदम रखा था। यहां जानें बॉलीवुड की इस बोल्‍ड एक्‍ट्रेस के बारे में कुछ खास बातें -

Loading ...
1/ 10
तस्वीर साभार: Instagram

हिंदी फ‍िल्‍म इंडस्‍ट्री में सेक्‍स स‍िंबल मानी जाने वालीं ब‍िपाशा का जन्‍म 7 जनवरी , 1979 को द‍िल्‍ली में हुआ था। उनकी एक बड़ी और एक छोटी बहन है और वह दोनों के ही बेहद करीब हैं। 

2/ 10
तस्वीर साभार: Instagram

बचपन में बिपाशा पढ़ाई में बेहद तेज थीं और डॉक्‍टर बनना चाहती थीं लेकिन पहला डायसेक्‍शन देखकर बेहोश हो गई थीं। इसके बाद उन्‍होंने अपना इरादा बदल द‍िया। अब उनको पढ़ाई पूरी न कर पाने का अफसोस होता है। 
 

3/ 10
तस्वीर साभार: Instagram

वहीं बिपाशा बसु बचपन में दबंग नेचर की थीं। यही वजह है क‍ि वह आसपड़ोस में लेडी गुंडा के नाम से मशहूर थीं। उनको खाना बनाने का शौक है और मीठा व बांग्‍ला कुजीन वह खासा पसंद करती हैं।

5/ 10
तस्वीर साभार: Instagram

बिपाशा बसु को सांवले रंग की वजह से ताने सुनने पड़े थे। यही नहीं, उनको कई मॉडल‍िंग प्रोजेक्‍ट से इस वजह से भी हाथ धोना पड़ा था। 

6/ 10
तस्वीर साभार: Instagram

ब‍िपाशा को कोलकाता के रेस्‍तरां में मेहर जेस‍िया ने नोट‍िस क‍िया था और मॉडल‍िंग में आने को कहा था। इसके बाद उन्‍होंने 17 साल की उम्र में सुपरमॉडल कॉन्‍टेस्‍ट जीता था। 

7/ 10
तस्वीर साभार: Instagram

बिपाशा बसु को सोनू न‍िगम के गाने से पॉपुलैर‍िटी मिली थी। वहीं अजनबी से पहले कई फ‍िल्‍म्‍स ऑफर हुई थीं। लेकिन उन्‍होंने पूरी तरह तैयार होने के बाद ही बॉलीवुड में एंट्री ली। 

8/ 10
तस्वीर साभार: Instagram

जॉन अब्राहम ने बिपाशा बसु को ज‍िस्‍म की शूट‍िंग के दौरान प्रपोज क‍िया था। दोनों करीब 9 साल तक र‍िलेशन में रहे और इनका ब्रेकअप काफी कड़वा था। खुद बिपाशा ने कहा था क‍ि जॉन के साथ र‍िश्‍ते के दौरान उन्‍होंने कभी कर‍ियर पर ध्‍यान नहीं द‍िया। 

9/ 10
तस्वीर साभार: Instagram

डीनो मोर‍िया के साथ बिपाशा बसु का अफेयर मॉडल‍िंग के द‍िनों से था। हालांकि बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया मगर दोस्‍ती उनमें बनी रही। 

10/ 10
तस्वीर साभार: Instagram

करण सिंह ग्रोवर से वह अलोन के सेट पर मिली थीं। शुरुआती दोस्‍ती बाद में प्‍यार में बदल गई और फ‍िलहाल ये दोनों इंडस्‍ट्री के सबसे रोमांट‍िक व खुश कपल्‍स में से एक हैं। 

Chandrayaan 3

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।