लाइव टीवी

Padma Award 2020: कंगना रनौत ने सबसे कम उम्र में पाया पद्म श्री अवॉर्ड, जानें किसे किस उम्र में मिला ये सम्मान

Updated Jan 27, 2020 | 17:47 IST |

सरकार ने शनिवार को 2020 के लिए पद्म पुरस्कारों का ऐलान किया था। इस बार पद्म पुरस्कारों के लिए 141 लोगों का नाम चयनित किया गया है। वहीं बॉलीवुड से कई लोगों का नाम चयन हुआ है। जिसमें कंगना रनौत भी शामिल हैं।

Loading ...
1/ 8
तस्वीर साभार: Instagram

बॉलीवुड की वर्सटाइल एक्ट्रेस में से एक हैं कंगना रनौत। अपनी दमदार एक्टिंग की वजह से उन्हें नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका है। हाल ही में 2020 पद्म श्री के लिए उनका नाम चयनित हुआ है। उन्होंने ये उपलब्धि बेहद कम उम्र में हासिल की है। बता दें कि एक्ट्रेस को सिर्फ 32 साल की उम्र में पद्म श्री सम्मान दिया जाएगा।

2/ 8
तस्वीर साभार: Instagram

बॉलीवुड के शानदार एक्टर मनोज बाजपेयी को पिछले साल यानी 2019 में पद्म श्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। उस वक्त एक्टर 49 साल के थे। 

3/ 8
तस्वीर साभार: Instagram

ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा को भी पद्म श्री पुरस्कार से नवाजा जा चुका है। एक्ट्रेस को साल 2016 में ये सम्मान मिला था और उस वक्त वो 34 साल की थी।

5/ 8
तस्वीर साभार: Instagram

एक्ट्रेस तब्बू जल्द जवानी जानेमन में नजर आने वाली है। बता दें कि एक्ट्रेस को साल 2011 में पद्म श्री पुरस्कार मिला था। उस वक्त तब्बू 40 साल की थीं।

6/ 8
तस्वीर साभार: Instagram

बॉलीवुड के किंग खान को कई अवॉर्ड से नवाजे जा चुके हैं। उनमे से एक है पद्म श्री अवॉर्ड। शाहरुख खान को साल 2005 में ये अवॉर्ड मिला था। उस वक्त 40 साल के थे।

 

7/ 8
तस्वीर साभार: Instagram

बॉलीवुड के महानायक को 42 साल की उम्र में पद्म श्री अवॉर्ड मिला था। साल 1984 में एक्टर को ये अवॉर्ड मिला था। बता दें कि पीकू एक्टर को साल 2002 और 2015 में पद्म भूषण और पद्म विभूषण अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था।   


 
8/ 8
तस्वीर साभार: Instagram

बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार को 42 साल की उम्र में पद्म श्री अवॉर्ड मिला था। ये अवॉर्ड उन्हें साल 2009 में मिला था। 

 

 

Chandrayaan 3

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।