लाइव टीवी

संन्यास लेकर ओशो के आश्रम में माली बन गए थे विनोद खन्ना, बर्तन से लेकर टॉयलेट तक किया साफ

Updated Oct 06, 2019 | 09:00 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Vinod Khanna Birthday Special: दिवंगत एक्टर विनोद खन्ना की आज 73वीं जयंती है। विनोद खन्ना जब अपने करियर के चरम पर थे तो अचानक उन्होंने संन्यास लेकर ओशो की शरण में चले गए। जानिए उनकी लाइफ से जुड़े Facts...

Loading ...
Vinod Khanna Birthday
1/ 6

 बॉलीवुड के सबसे हैंडसम एक्टर में से एक विनोद खन्ना की आज 73वीं जयंती है। विनोद खन्ना का जन्म 6 अक्टूबर 1946 पेशावर में हुआ था। विनोद खन्ना ने सुनिल दत्त की फिल्म मन का मीत (1968) से डेब्यू किया था। इस फिल्म में वह विलेन के रोल में थे।  

Vinod Khanna Birthday
2/ 6

 विनोद खन्ना जब अपने करियर के चरम पर थे तो अचानक उन्होंने संन्यास लेकर ओशो की शरण में चले गए। विनोद खन्ना  ने ओशो के आश्रम में माली के तौर पर काम करते थे। इसके अलावा वह टॉयलेट और बर्तन तक साफ किया करते थे। इस दौरान उन्होंने अपनी पहली वाइफ और बेटे अक्षय खन्ना से भी दूर हो गए थे।  
 

Vinod Khanna Birthday
3/ 6

विनोद खन्ना ने साल 2002 में दिए एक इंटरव्यू में बताया कि नाम और पैसा कमाने के बावजूद  उन्हें लाइफ में कुछ खालीपन महसूस हो रहा था। विनोद खन्ना ने आखिरकार साल 1987 में वापसी की। उन्होंने फिल्म दयावान, इंसाफ जैसी फिल्में कर एक बार फिर अपनी छवि को वापस स्थापित किया था।

Vinod Khanna Birthday
5/ 6

फिल्म के सीन के दौरान अमिताभ बच्चन को ग्लास विनोद खन्ना की तरफ फेंकना था। शूटिंग के दौरान अमिताभ बच्चन का निशाना चूक गया और ग्लास का कांच उनके चेहरे पर धंस गया। बिग बी तुरंत विनोद खन्ना को अस्पताल ले गए और उन्हें छह टांके लगे।   अमिताभ बच्चन ने विनोद खन्ना से तब तक माफी मांगी जब तक वह पूरी तरह से ठीक नहीं हो गए। 

6/ 6

विनोद खन्ना की साल 2017 में ब्लैडर के कैंसर से मृत्यु हो गई थी। विनोद खन्ना की आखिरी ख्वाहिश थी कि वह पेशावर स्थित उस इलाके को देखें जहां पर उनके माता-पिता और पूर्वज रहे थे। हालांकि, उनकी आखिरी इच्छा पूरी नहीं हो सकी थी। 

Chandrayaan 3

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।