लाइव टीवी

Ganga Aarti in Haridwar : हर‍िद्वार की गंगा आरती का समय, स्‍थान और बाकी जरूरी जानकारी

Updated Oct 24, 2019 | 12:09 IST | Medha Chawla

हर‍िद्वार में होने वाली गंगा आरती का दृश्‍य अलौक‍िक ही होता है। अगर आप भी इस भव्‍य अनुष्ठान में शामिल होना चाहते हैं तो इन खास बातों को जरूर जान लें।

Loading ...
Ganga Aarti in Haridwar
1/ 10
तस्वीर साभार: Getty Images

 गंगा आरती एक धार्म‍िक संस्‍कार है जो हर‍िद्वार की हर की पौड़ी पर द‍िन में दो बार होता है। इसमें शामिल होने के लिए पूरा साल श्रद्धालुओं और पर्यटकों की भीड़ रहती है। 

Ganga Aarti in Haridwar
2/ 10
तस्वीर साभार: Getty Images

गंगा आरती का समय सूर्य के उदय होने और डूबने के अनुसार तय होता है। मार्च से अक्‍टूबर में यह सुबह 5 बजे से 6:30 के बीच होती है तो शाम की आरती का समय 5:30 से 7 बजे के बीच का रहता है। 

Ganga Aarti in Haridwar
3/ 10
तस्वीर साभार: Instagram

सर्दी के मौसम में सुबह के समय आरती 6:30 बजे से 7:00 बजे के बीच होती है। वहीं शाम का समय 5 से 5:30 बजे के बीच का रहता है। 

Ganga Aarti in Haridwar
5/ 10
तस्वीर साभार: Twitter

 गंगा आरती की शुरुआत मां गंगा की मूर्ति को पालकी में घाट पर लाने से होती है। इसके बाद पंड‍ित सस्‍कृत में मंत्रों का उच्‍चारण करते हैं और साथ मां पंचामृत का भोग लगाया जाता है।

6/ 10
तस्वीर साभार: Instagram

इसी दौरान ही पंड‍ित जगन्‍नाथ की ल‍िखी कव‍िता गंग लहरी का पाठ भी होता है। इसके बाद घाट पर मौजूद श्रद्धालुओं से दक्ष‍िणा ली जाती है। 

7/ 10
तस्वीर साभार: Getty Images

 फ‍िर गंगा आरती शुरू होती है जो करीब 5 मिनट तक चलती है। सुबह की बजाय शाम की आरती में शामिल होने के लिए भीड़ ज्‍यादा उमड़ती है। 

8/ 10
तस्वीर साभार: Instagram

अगर आप इस अलौक‍िक दृश्‍य को देखना चाहते हैं तो बेहतर होगा क‍ि सुबह के समय 45 मिनट और शाम को आरती के समय से करीब 75 मिनट जल्‍दी पहुंचें। 

9/ 10
तस्वीर साभार: Instagram

 यहां आने के लिए ऑटो और र‍िक्‍शावालों से आपको जमकर मोलभाव करना होगा। साथ ही अपनी चीजों को लेकर भी सावधान रहना होगा। 

10/ 10
तस्वीर साभार: Instagram

अगर हो सके तो क्‍लॉक टॉवर और गंगा मंद‍िर के पास के पास की सीढ़‍ियों से गंगा आरती को देखें। यहां से व्‍यू बेहद खूबसूरत आता है। 

Chandrayaan 3