लाइव टीवी

Video : क्या आदित्य रॉय कपूर भी जल्द करने वाले हैं शादी? सामने आई अहम जानकारी

Updated Aug 04, 2022 | 00:00 IST

Aditya Roy Kapoor Marriage Plan : आदित्य रॉय कपूर ने शादी को लेकर दिलचस्प खुलासा किया। उन्होंने कहा कि वो शादी में यकीन रखते हैं।

Loading ...

Aditya Roy Kapur reveals his marriage plans : आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे इन दिनों अपनी डेटिंग की खबरों को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। दोनों के रिलेशनशिप की तरफ करण जौहर ने अपने शो कॉफी विद करण में हिंट दिया था। करण ने कहा था, मैंने अपनी बर्थडे पार्टी में सब देखा था। इस पर अनन्या कहती है कि नहीं, नहीं आपने कुछ नहीं देखा था। हालांकि करण बार- बार अनन्या से पूछते दिखे कि आपके और आदित्य के बीच क्या चल रहा है। इस चिटचैट के दौरान अनन्या शर्माते हुए नजर आईं। अनन्या संग लिंकअप की खबरों के बीच आदित्य कपूर से शादी को लेकर इंटरव्यू में सवाल पूछा गया। आदित्य ने कहा, मैं शादी में पूरी तरह से यकीन करता हूं। आदित्य ने कहा जब ये चीजें होंगी तो आपको पता चलेगा। फिलहाल मैंने अभी इसके बारे में कोई प्लान नहीं किया है। आदित्य की बातों से साफ लग रहा है कि वो शादी बनाने का प्लान कर रहे हैं। दोनों के बीच क्या चल रहा है ये तो सिर्फ आदित्य और अनन्या ही जानते हैं। अनन्या इन दिनों विजय देवरकोंडा के साथ लाइगर के प्रमोशन में बिजी हैं। अनन्या अपने स्टाइलिश आउटफिट को लेकर अक्सर चर्चा में रहती हैं। सोशल मीडिया पर अनन्या की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।