लाइव टीवी

Yaad Piya Ki Aane Lagi गाने में दिखी दिव्या खोसला कुमार-फैसू की लव स्टोरी, एक दिन में मिले 8 मिलियन व्यूज

Updated Nov 17, 2019 | 11:36 IST |

Yaad Piya Ki Song Divya Khosla Kumar, Faisu: 90 के दशक का फाल्गुनी पाठक का सबसे पॉपुलर गाना 'याद पिया की आने लगी' का रिएक्रिएटेड वर्जन काफी पॉपुलर हो रहा है। गाने में दिव्या खोसला कुमार और मिस्टर फैसू हैं।

Loading ...

मुंबई. 90 के दशक में फाल्गुनी पाठक का गाना 'याद पिया की आने लगी' अब भी पॉपुलर है। अब इस गाने को  टिक टॉक स्टार मिस्टर फैसू और दिव्या खोसला कुमार ने एक नए अंदाज में पेश किया है। इस गाने में एक हजार साल बाद की दुनिया दिखाई गई है। 

'याद पिया की आने लगी' गाने में साल 3010 दिखाया गया है। धरती में कोई भी मनुष्य नहीं है। इसके बाद कहानी फ्लैशबैक पर जाती है। गाने में फैसू और दिव्या की लव स्टोरी दिखाई गई है।  दिव्या खोसला कुमार के कई अवतार दिख रहे हैं। दुल्हन के जोड़े में दिव्या बेहद खूबसूरत लग रही हैं। 

फाल्गुनी पाठक के गाने के इस रिक्रिएटेड वर्जन को नेहा कक्कड़ ने अपनी आवाज दी है। ये गाना 16 नवंबर को रिलीज हुआ था। एक दिन से भी कम वक्त में इस गाने को 83 लाख से ज्यादा बार देखा गया है। गाने का म्यूजिक तनिष्क बागची ने दिया है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।