लाइव टीवी

[VIDEO] Nepotism पर बोले Sanjay Kapoor, कहा-अगर ऐसा होता तो 'नो एन्ट्री' फिल्म में इस एक्टर की जगह मैं होता

Updated Sep 20, 2019 | 19:38 IST |

सोनम कपूर और दुलकर सलमान की फिल्म 'द जोया फैक्टर' को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। हाल ही में फिल्म में जोया के पिता की भूमिका निभा रहे एक्टर Sanjay Kapoor ने Nepotism पर खुलकर बात की है।

Loading ...

सोनम कपूर और दुलकर सलमान की फिल्म 'द जोया फैक्टर' रिलीज के साथ ही चर्चा में है। इस फिल्म में बॉलीवुड एक्टर Sanjay Kapoor भतीजी सोनम कपूर के साथ नजर आ रहे हैं। हाल ही में संजय ने जूम से एक्सक्लूसिव बातचीत की। इस दौरान संजय ने Nepotism पर खुलकर बात की। संजय ने बताया कि ये शब्द कुछ ही साल पहले इंडस्ट्री में आया है। संजय ने आगे कहा कि मेरे दोनों भाई प्रोड्यूसर हैं अगर ऐसा होता तो भाई बोनी कपूर की फिल्म नो एन्ट्री में फरदीन खान की जगह मैं होता। बता दें कि फिल्म 'द जोया फैक्टर' में संजय जोया के पिता की भूमिका निभा रहे हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।