लाइव टीवी

पेरिस में वेकेशन मनाते नजर आए अर्जुन कपूर-मलाइका अरोड़ा, लेडी लव के साथ एक्टर ने साझा की रोमांटिक तस्वीरें 

Updated Jun 25, 2022 | 23:27 IST

Arjun Kapoor Shares Romantic Photos With His Lady Love Malaika Arora: अर्जुन कपूर और उनकी लेडी लव मलाइका अरोड़ा इन दिनों पेरिस में अपना वेकेशन मना रहे हैं। हाल ही में अर्जुन कपूर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर कुछ रोमांटिक तस्वीरें शेयर की हैं जो जमकर वायरल हो रही हैं। 

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
Arjun Kapoor And Malaika Arora
मुख्य बातें
  • पेरिस में वेकेशन मना रहे हैं अभिनेता अर्जुन कपूर।
  • अपनी लेडी लव मलाइका के साथ पेरिस में हैं अर्जुन।
  • सोशल मीडिया पर वायरल हुईं कपल की तस्वीरें।

Arjun Kapoor And Malaika Arora Romantic Photos From Their Paris Vacation: कुछ दिन पहले ही मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर अपने वेकेशन के लिए पेरिस गए थे। बॉलीवुड का यह रोमांटिक जोड़ा इन दिनों पेरिस में खूब इंजॉय कर रहा है। वेकेशन मनाने के साथ इस खूबसूरत शहर में अर्जुन कपूर अपना 37वां जन्मदिन भी सेलिब्रेट करेंगे। कल यानी 26 जून को अर्जुन कपूर अपना 37वां जन्मदिन मनाने वाले हैं। अपने जन्मदिन से पहले अर्जुन कपूर ने अपनी लेडी लव मलाइका अरोड़ा के साथ कुछ रोमांटिक तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की हैं जो जमकर वायरल हो रही हैं। जबसे मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर पेरिस के लिए रवाना हुए हैं तब से लोग इन दोनों की तस्वीरें देखने के लिए इंतजार कर रहे थे। 

Also Read: दर्शकों को हंसाने बड़े पर्दे पर जल्द आ रहे हैं अक्षय कुमार, मुदस्सर अजीज के साथ एक्टर करेंगे इस फिल्म में काम

अर्जुन कपूर ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी और मलाइका अरोड़ा की रोमांटिक तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर कैमरा के सामने तरह-तरह के पोज दे रहे हैं और बैकग्राउंड में आइफिल टावर नजर आ रहा है। यह तस्वीरें साझा करने के साथ अर्जुन कपूर ने मजेदार कैप्शन भी लिखा है। जैसे ही अर्जुन कपूर ने यह तस्वीरें साझा की वैसे ही कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने रिएक्ट करना शुरू कर दिया। रकुल प्रीत और तारा सुतारिया ने भी अर्जुन कपूर की इन तस्वीरों पर रिएक्ट किया है। 

Also Read: एक्स दीपिका पादुकोण के साथ बनेगी रणबीर कपूर की जोड़ी, बॉलीवुड सेलेब्स को मिला नया प्रोजेक्ट 

सिर्फ बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ही नहीं बल्कि अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के फैंस ने भी उनकी इन तस्वीरों पर रिएक्ट किया है। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा 'इंजॉय करो यार... प्यार करने वालों को कोई रोक नहीं सकता।' तो दूसरे सोशल मीडिया यूजर ने लिखा 'बहुत प्यारा कपल है'। कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ऐसे भी थे जिन्होंने एडवांस में ही अर्जुन कपूर को जन्मदिन की बधाई दी। एक सोशल मीडिया यूजर्स ने तो मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर को शादी करने की सलाह भी दे दी। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।